Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Panchang: पढ़ें 18 सितंबर 2020 का पंचांग, आज से मलमास प्रारंभ, जानें मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल

    By Kartikey TiwariEdited By:
    Updated: Fri, 18 Sep 2020 12:17 PM (IST)

    Panchang 18 September 2020 आज अधिक आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शुक्रवार दिन है। आज से मलमास का प्रारंभ हो रहा है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    Aaj Ka Panchang: पढ़ें 18 सितंबर 2020 का पंचांग, आज से मलमास प्रारंभ, जानें मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल

    Panchang 18 September 2020: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज अधिक आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शुक्रवार दिन है। आज से मलमास का प्रारंभ हो रहा है, जो 16 अक्टूबर तक रहेगा। मलमास के ​अधिपति देवता भगवान विष्णु हैं, इसलिए इस मास में भगवान विष्णु के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस मास में श्रीमद्भागवत कथा का पाठ करना, श्रीहरि भजन करना उत्तम होता है। आज शुक्रवार के दिन आपको शीतला माता और मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग

    दिन: शुक्रवार, अधिक आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा तिथि।

    आज का दिशाशूल: पश्चिम।

    आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 मिनट से 12:00 बजे तक।

    आज का पर्व एवं त्योहार: पुरुषोत्तम मास की प्रतिपदा।

    विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, उत्तरगोल, शरद ऋतु अधिक आश्विन मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा 12 घंटे 51 मिनट तक, तत्पश्चात् द्वितीया उत्त्राफाल्गुनी नक्षत्र 07 घंटे तक, तत्पश्चात् हस्त नक्षत्र शुक्ल योग 19 घंटे 42 मिनट तक, तत्पश्चात् ब्रह्म योग कन्या में चंद्रमा।

    आज का शुभ समय

    अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 55 मिनट से दोपहर 12 बजकर 44 मिनट तक।

    अमृत काल: दिन में 10 बजकर 20 मिनट से दिन में 11 बजकर 45 मिनट तक।

    विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 22 मिनट से दोपहर 03 बजकर 11 मिनट तक।

    सूर्योदय और सूर्यास्त 

    आज के दिन सूर्योदय सुबह 06 बजकर 12 मिनट पर और सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 28 मिनट पर होगा।

    चंद्रोदय और चंद्रास्त

    आ​ज के दिन चंद्रोदय सुबह 07 बजकर 28 मिनट पर होगा। वहीं, चंद्र का अस्त शाम को 07 बजकर 44 मिनट पर होगा।

    आज अधिक आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। आज शुक्रवार के दिन आपको मां लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा करनी चाहिए, इससे परिवार में खुशहाली आएगी। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।