Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Panchang: पढ़ें 15 फरवरी 2021 का पंचांग, गणेश जयंती आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

    By Kartikey TiwariEdited By:
    Updated: Mon, 15 Feb 2021 05:56 AM (IST)

    Aaj Ka Panchang आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है और सोमवार दिन है। आज 15 फरवरी 2021 है। आज रवि योग में गणेश जयंती मनाई जाएगी। माघ शुक्ल चतु ...और पढ़ें

    Hero Image
    Aaj Ka Panchang: पढ़ें 15 फरवरी 2021 का पंचांग, गणेश जयंती आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

    Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है और सोमवार दिन है। आज 15 फरवरी 2021 है। आज रवि योग में गणेश जयंती मनाई जाएगी। माघ शुक्ल चतुर्थी को गणेश जी का जन्म हुआ था, इसलिए इसे माघी गणेश चतुर्थी भी कहा जाता है। कई स्थानों पर इसे तिलकुंद चतुर्थी भी कहते हैं। आज का दिन अत्यंत शुभ है क्योंकि सोमवार के दिन भगवान शिव की आराधना की जाती है और चतुर्थी भी आज ही है। ऐसे में आप भगवान शिव और गणपति की पूजा करके दोनों की ही कृपा प्राप्त कर सकते हैं। आज पंचक है और दोपहर से भद्रा भी लग रही है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग

    दिन: सोमवार, माघ मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी तिथि।

    आज का दिशाशूल: पूर्व।

    आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

    आज की भद्रा: दोपहर 02:44 बजे से रात्रि के 03:38 बजे तक।

    आज का पर्व एवं त्योहार: गणेश चतुर्थी व्रत, गणेश जयंती।

    विशेष: पंचक।

    विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु माघ मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी 27 घंटे 38 मिनट तक, तत्पश्चात् पंचमी उत्तरभाद्रपद नक्षत्र 18 घंटे 29 मनट तक, तत्पश्चात् रेवती नक्षत्र साध्य योग 25 घंटे 18 मिनट तक, तत्पश्चात् शुभ योग मीन में चंद्रमा।

    सूर्योदय और सूर्यास्त

    आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 59 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 11 मिनट पर होगा।

    चंद्रोदय और चंद्रास्त

    आज का चंद्रोदय सुबह 09 बजकर 14 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त आज रात 09 बजकर 32 मिनट पर होगा।

    आज का शुभ समय

    अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से दोपहर 12 बजकर 58 मिनट तक।

    अमृत काल: आज दोपहर 01 बजकर 18 मिनट से दोपहर 03 बजकर 01 मिनट तक।

    रवि योग: आज सुबह 06 बजकर 59 मिनट से शाम को 06 बजकर 29 मिनट तक।

    विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 27 मिनट से दोपहर 03 बजकर 12 मिनट तक।

    आज माघ शुक्ल चतुर्थी है। आज के दिन आपको गणेश चालीसा और गणपति के मंत्रों का जाप करना चाहिए। गणेश जन्मोत्सव के दिन विधि विधान से पूजा करने पर गणपति बप्पा जल्द प्रसन्न होते हैं। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।