Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Panchang: पढ़ें 14 मई 2021 का पंचांग, अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

    By Kartikey TiwariEdited By:
    Updated: Fri, 14 May 2021 07:54 AM (IST)

    Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। आज 14 मई 2021 और दिन शुक्रवार है। आज का दिन बहुत उत्तम और शुभ है ...और पढ़ें

    Hero Image
    Aaj Ka Panchang: पढ़ें 14 मई 2021 का पंचांग, अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

    Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। आज 14 मई 2021 और दिन शुक्रवार है। आज का दिन बहुत उत्तम और शुभ है। आज अक्षय तृतीया है, जिसे अखा तीज भी कहते हैं। आज के दिन सोना और सोने आभूषण खरीदने की परंपरा है। सोना खरीदना शुभ माना जाता है, जिसका पूरे वर्ष क्षय नहीं होता है। आज की तिथि को ही भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी पृथ्वी पर अवतरित हुए थे, इसलिए आज परशुराम जयंती भी मनाई जाती है। आज शुक्रवार के दिन आपको माता लक्ष्मी, मां दुर्गा और शीतला माता की आराधना करनी चाहिए। इन देवियों की कृपा से जीवन में सुख, समृद्धि, सुरक्षा और आरोग्य प्राप्त होता है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग

    दिन: शुक्रवार, वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि।

    आज का दिशाशूल: पश्चिम।

    आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

    आज का पर्व एवं त्योहार: भगवान परशुराम जयंती, अक्षय तृतीया एवं ईद।

    विशेष: ग्रीष्म ऋतु प्रारंभ, सूर्य की वृष संक्रांति और ईद।

    विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, ग्रीष्म ऋतु वैशाख मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया 05 घंटे 39 मिनट तक, तत्पश्चात् तृतीया रोहिणी नक्षत्र 05 घंटे 45 मिनट तक, तत्पश्चात् मृगसिरा नक्षत्र सुकर्मा योग 25 घंटे 46 मिनट तक, तत्पश्चात् धृति योग वृष में चंद्रमा 19 घंटे 14 मिनट तक तत्पश्चात् मिथुन में।

    सूर्योदय और सूर्यास्त

    आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 31 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 07 बजकर 04 मिनट पर होगा।

    चंद्रोदय और चंद्रास्त

    आज का चंद्रोदय सुबह 07 बजकर 06 मिनट पर होगा। चंद्र के अस्त का समय आज रात 09 बजकर 28 मिनट पर है।

    आज का शुभ समय

    अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक।

    विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 33 मिनट से दोपहर 03 बजकर 27 मिनट तक।

    अमृत काल: आज रात 10 बजकर 47 मिनट से देर रात 12 बजकर 35 मिनट तक।

    आज वैशाख शुक्ल तृतीया है। आज शुक्रवार के दिन दुर्गा चालीसा, लक्ष्मी चालीसा, शीतला चालीसा और इन देवियों के मंत्रों का जाप करना अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।