Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Panchang: पढ़ें 14 फरवरी 2021 का पंचांग, गौरी तृतीया आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

    Aaj Ka Panchang हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। आज 14 फरवरी 2021 और दिन रविवार है। आज गौरी तृतीया है। इस दिन माता पार्वती की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है।

    By Kartikey TiwariEdited By: Updated: Sun, 14 Feb 2021 12:30 PM (IST)
    Hero Image
    Aaj Ka Panchang: पढ़ें 14 फरवरी 2021 का पंचांग, गौरी तृतीया आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

    Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। आज 14 फरवरी 2021 और दिन रविवार है। आज गौरी तृतीया है। इस दिन माता पार्वती की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है। गौरी तृतीया के व्रत का महत्व तीज के व्रत के समान ही होता है। आज पंचक भी लगा हुआ है। आज शाम से रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग भी लग रहा है, जो कल सुबह तक रहेगा। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग

    दिन: रविवार, माघ मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि।

    आज का दिशाशूल: पश्चिम।

    आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

    विशेष: पंचक।

    आज का पर्व एवं त्योहार: गौरी तृतीया।

    विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु माघ मास शुक्ल पक्ष की तृतीया 26 घंटे तक, तत्पश्चात् चतुर्थी पूर्वभाद्रपद नक्षत्र 13 घंटे 33 मनट तक, तत्पश्चात् उत्तरभाद्रपद नक्षत्र सिद्ध योग 25 घंटे 11 मिनट तक, तत्पश्चात् साध्य योग कुंभ में चंद्रमा 10 घंटे 08 मिनट तक तत्पश्चात् मीन में।

    सूर्योदय और सूर्यास्त

    आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल ठीक 07 बजे होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 11 मिनट पर होगा।

    चंद्रोदय और चंद्रास्त

    आज का चंद्रोदय प्रातः 08 बजकर 43 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त आज शाम 08 बजकर 38 मिनट पर होगा।

    आज का शुभ समय

    अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से दोपहर 12 बजकर 58 मिनट तक।

    रवि योग: शाम को 04 बजकर 33 मिनट से अगले दिन 15 फरवरी को सुबह 06 बजकर 59 मिनट तक।

    अमृत काल: आज सुबह 08 बजकर 06 मिनट से सुबह 09 बजकर 47 मिनट तक।

    सर्वार्थ सिद्धि योग: शाम को 04 बजकर 33 मिनट से अगले दिन 15 फरवरी को सुबह 06 बजकर 59 मिनट तक।

    विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 27 मिनट से दोपहर 03 बजकर 12 मिनट तक।

    आज माघ शुक्ल तृतीया है। आज रविवार के दिन आपको सूर्य देव को लाल पुष्प, अक्षत और लाल चंदन मिश्रित जल अर्पित करना चाहिए। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।