Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Panchang: पढ़ें 13 मई 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

    By Kartikey TiwariEdited By:
    Updated: Thu, 13 May 2021 06:41 AM (IST)

    Aaj Ka Panchang हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज 13 मई 2021 और दिन गुरुवार है। आज गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति की विधिपूर्वक पूजा की जाती है।

    Hero Image
    Aaj Ka Panchang: पढ़ें 13 मई 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

    Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज 13 मई 2021 और दिन गुरुवार है। आज गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। जिन लोगों के विवाह में विलंब हो रहा हो या कुंडली में जिनके बृहस्पति कमजोर होते हैं, उनको गुरुवार का व्रत रखने, भगवान विष्णु और गुरु बृहस्पति की पूजा करने का सुझाव दिया जाता है। इनकी कृपा से जीवन की मुश्किलें दूर होती हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग

    दिन: गुरुवार, वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, द्वितीया तिथि।

    आज का दिशाशूल: दक्षिण।

    आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

    विशेष: छत्रपति शिवाजी जयंती, द्वितीया तिथि एवं नक्षत्र की वृद्धि।

    विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, वसंत ऋतु वैशाख मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया 29 घंटे 17 मिनट तक, रोहिणी नक्षत्र 29 घंटे 17 मिनट तक, अतिगण्ड योग 24 घंटे 50 मिनट तक, तत्पश्चात् सुकर्मा योग वृष में चंद्रमा।

    सूर्योदय और सूर्यास्त

    आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 32 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 07 बजकर 04 मिनट पर होगा।

    चंद्रोदय और चंद्रास्त

    आज का चंद्रोदय सुबह 06 बजकर 26 मिनट पर हुआ है। चंद्र के अस्त का समय आज रात 08 बजकर 33 मिनट पर है।

    आज का शुभ समय

    अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक।

    विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 33 मिनट से दोपहर 03 बजकर 27 मिनट तक।

    अमृत काल: आज देर रात 02 बजकर 09 मिनट से 14 मई को तड़के 03 बजकर 57 मिनट तक।

    आज वैशाख शुक्ल द्वितीया है। आज गुरुवार के दिन श्री विष्णु चालीसा और विष्णु भगवान के मंत्रों का जाप करना अत्यंत मंगलकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

    comedy show banner
    comedy show banner