Aaj Ka Panchang: पढ़ें 09 अक्टूबर 2020 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Panchang 09 October 2020 आज 09 अक्टूबर दिन शुक्रवार है। हिन्दी पंंचांग के अनुसार आज अधिक आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। देर रात में सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है वहीं दिन में डेढ़ घंटे के लिए राहुकाल लगेगा।
Panchang 09 October 2020: आज 09 अक्टूबर दिन शुक्रवार है। हिन्दी पंंचांग के अनुसार, आज अधिक आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। देर रात में सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है, वहीं दिन में डेढ़ घंटे के लिए राहुकाल लगेगा। आज शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करना कल्याणकारी होता है। लक्ष्मी पूजा के समय लक्ष्मी बीज मंत्र का जाप आपके लिए फलदायी हो सकता है। आज के दिन लोग शीतला माता का व्रत रखते हैं। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
आज का पंचांग
दिन: शुक्रवार, अधिक आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, सप्तमी तिथि।
आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
आज का दिशाशूल: पश्चिम।
विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शरद ऋतु अधिक आश्विन मास कृष्ण पक्ष की सप्तमी 17 घंटे 50 मिनट तक, तत्पश्चात् अष्टमी आद्रा नक्षत्र 24 घंटे 27 मिनट तक, तत्पश्चात् पुनर्वसु नक्षत्र परिघ योग 25 घंटे 24 मिनट तक, तत्पश्चात् शिव योग मिथुन में चंद्रमा।
सूर्योदय और सूर्यास्त
आज सप्तमी के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 18 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त आज शाम को 05 बजकर 58 मिनट होना है।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
आज चंद्रोदय देर रात 11 बजकर 07 मिनट पर होगा। वहीं, चंद्र का अस्त अगले दिन 10 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर होगा।
आज का शुभ समय
अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक।
सर्वार्थ सिद्धि योग: देर रात 12 बजकर 27 मिनट से 10 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 19 मिनट तक।
अमृत काल: दोपहर 01 बजकर 47 मिनट से दोपहर 03 बजकर 29 मिनट तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 05 मिनट से दोपहर 02 बजकर 41 मिनट तक।
आज अधिक आश्विन कृष्ण सप्तमी है। अधिकमास में भगवान विष्णु और भगवान शिव की भी पूजा करना उत्तम होगा। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।