Aaj Ka Panchang: पढ़ें 07 जून 2021 का पंचांग, सोम प्रदोष व्रत आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज 07 जून 2021 और दिन सोमवार है। आज सुबह 0849 बजे के बाद त्रयोदशी तिथि प्रारंभ होगी। ऐसे में आज सोम प्रदोष व्रत है। आज भगवान शिव की विधि विधान से पूजा की जाती है।

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज 07 जून 2021 और दिन सोमवार है। आज सुबह 08:49 बजे के बाद से त्रयोदशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। ऐसे में आज सोम प्रदोष व्रत है। आज के दिन भगवान शिव की विधि विधान से पूजा की जाती है। वैसे भी सोमवार का दिन भगवान शिव की आराधना को समर्पित है। आज प्रदोष काल में आपको शिव जी को बेलपत्र, भांग, धतूरा, मदार पुष्प, गंगा जल, गाय का दूध आदि अर्पित करना चाहिए। उनकी कृपा से समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
आज का पंचांग
दिन: सोमवार, ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि।
आज का दिशाशूल: पूर्व।
आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
आज का पर्व एवं त्योहार: सोम प्रदोष।
विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, ग्रीष्म ऋतु ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष की द्वादशी 08 घंटे 49 मिनट तक, तत्पश्चात् त्रयोदशी भरणी नक्षत्र 29 घंटे 10 मिनट तक, अतिगण्ड योग 29 घंटे 10 मिनट तक, मेष में चंद्रमा।
सूर्योदय और सूर्यास्त
आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 23 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 17 मिनट पर होगा।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
आज का चंद्रोदय रात 08 जून को तड़के 03 बजकर 51 मिनट पर होगा। चंद्र के अस्त का समय उसी दिन शाम 04 बजकर 39 मिनट पर है।
आज का शुभ समय
अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 39 मिनट से दोपहर 03 बजकर 35 मिनट तक।
अमृत काल: आज देर रात 12 बजकर 10 मिनट से मध्य रात्रि 01 बजकर 59 मिनट तक।
आज ज्येष्ठ कृष्ण द्वादशी है। आज सोमवार के शिव चालीसा, शिव पुराण और भगवान भोलेनाथ के मंत्रों का जाप करना अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।