Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Panchang: पढ़ें 07 जनवरी 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल

    Aaj Ka Panchang हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। आज 07 जनवरी 2021 और दिन गुरुवार है। आज गुरुवार का दिन भगवान विष्णु तथा देव गुरु बृहस्पति की पूजा के लिए समर्पित होता है।

    By Kartikey TiwariEdited By: Updated: Thu, 07 Jan 2021 10:03 AM (IST)
    Hero Image
    Aaj Ka Panchang: पढ़ें 07 जनवरी 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल

    Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। आज 07 जनवरी 2021 और दिन गुरुवार है। आज गुरुवार का दिन भगवान विष्णु तथा देव गुरु बृहस्पति की पूजा के लिए समर्पित होता है। आज के दिन श्रीहरि तथा बृहस्पति की पूजा करने से कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है। जिनके विवाह आदि में विलंब होता है, उनकी समस्याएं दूर होती हैं। भगवान विष्णु की कृपा से सुख, समृद्धि के साथ मोक्ष की भी प्राप्ति होती है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग

    दिन: गुरुवार, पौष मास, कृष्ण पक्ष, नवमी का राशिफल।

    आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

    आज का दिशाशूल: दक्षिण।

    विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंतऋतु पौष मास कृष्ण पक्ष की नवमी 23 घंटे 58 मिनट तक, तत्पश्चात् दशमी चित्रा नक्षत्र 15 घंटे 46 मिनट तक, तत्पश्चात् स्वाती नक्षत्र सुकर्मा योग 21 घंटे 15 मिनट तक, तत्पश्चात् धृति योग तुला में चंद्रमा।

    सूर्योदय और सूर्यास्त

    आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 15 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 40 मिनट पर होगा।

    चंद्रोदय और चंद्रास्त

    आज का चंद्रोदय मध्य रात्रि 01 बजकर 57 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त अगले दिन 08 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 51 मिनट पर होगा।

    आज का शुभ समय

    अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 07 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक।

    विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 12 मिनट से दोपहर 02 बजकर 53 मिनट तक।

    अमृत काल: सुबह में 09 बजकर 44 मिनट से दिन में 11 बजकर 15 मिनट तक। फिर 08 जनवरी को प्रात: 05 बजकर 59 मिनट से सुबह 07 बजकर 29 मिनट तक।

    आज पौष कृष्ण नवमी है। आज के ​दिन भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना तथा विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना कल्याणकारी होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।