Aaj Ka Panchang: पढ़ें 06 अक्टूबर 2020 का पंचांग, जानें आज का मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल
Panchang 06 October 2020 हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज अधिक आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मंगलवार दिन है। आज सुबह से लेकर शाम तक सर्वार्थ सिद्धि योग बना हुआ है। आज राम भक्त हनुमान जी की आराधना करें।
Panchang 06 October 2020: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज अधिक आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मंगलवार दिन है। आज सुबह से लेकर शाम तक सर्वार्थ सिद्धि योग बना हुआ है। आज मंगलवार के दिन आप राम भक्त हनुमान जी की आराधना करें। उनकी विधि विधान से पूजा करने से व्यक्ति को बुद्धि, बल, चातुर्य आदि की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि उनकी पूजा करने के दौरान भगवान राम की भी पूजा करें। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
आज का पंचांग
दिन: मंगलवार, अधिक आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि।
आज का दिशाशूल: उत्तर।
आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शरद ऋतु अधिक आश्विन मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी 12 घंटे 37 मिनट तक, तत्पश्चात् पंचमी कृतिका नक्षत्र 17 घंटे 54 मिनट तक, तत्पश्चात् रोहिणी नक्षत्र सिद्धि योग 24 घंटे 54 मिनट तक, तत्पश्चात् व्यतिपात योग वृष में चंद्रमा।
सूर्योदय और सूर्यास्त
आज मंगलवार के दिन सूर्योदय सुबह 06 बजकर 17 मिनट पर हुआ है। सूर्यास्त आज शाम को 06 बजकर 01 मिनट पर होगा।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
आज के दिन चंद्रोदय रात 08 बजकर 49 मिनट पर होगा। वहीं, चंद्र के अस्त का समय अगले दिन बुधवार 07 अक्टूबर को सुबह 09 बजकर 55 मिनट पर है।
आज का शुभ समय
अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक।
सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 06 बजकर 17 मिनट से शाम को 05 बजकर 54 मिनट तक।
अमृत काल: दोपहर 03 बजकर 13 मिनट से शाम को 05 बजकर 01 मिनट तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 09 मिनट से दोपहर 02 बजकर 56 मिनट तक।
आज अधिक आश्विन कृष्ण चतुर्थी है। हनुमान जी की पूजा के साथ आपको भगवान शिव तथा श्रीहरि विष्णु की भी आराधना करनी चाहिए। अधिक मास में भगवान विष्णु और शिव दोनों की ही पूजा करनी चाहिए। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।