Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Panchang: पढ़ें 02 सितंबर 2021 का पंचांग, सर्वार्थ सिद्धि योग आज, जानें मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल

    By Kartikey TiwariEdited By:
    Updated: Thu, 02 Sep 2021 07:29 AM (IST)

    Aaj Ka Panchang आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज 02 सितंबर 2021 और दिन गुरुवार है। आज सुबह 0623 बजे से एकादशी तिथि प्रारंभ। दशमी तिथि के साथ ही भद्रा का भी समापन हो गया है। आज दोपहर से सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है।

    Hero Image
    Aaj Ka Panchang: पढ़ें 02 सितंबर 2021 का पंचांग, सर्वार्थ सिद्धि योग आज, जानें मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल

    Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज 02 सितंबर 2021 और दिन गुरुवार है। आज सुबह 06:23 बजे के बाद से एकादशी तिथि प्रारंभ। दशमी तिथि के साथ ही भद्रा का भी समापन हो गया है। आज दोपहर से सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है, वहीं सिद्धि योग सुबह 10:10 बजे तक ही है। आज गुरुवार के दिन आपको देव गुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु की आराधना करनी चाहिए। उनकी कृपा से आपका जीवन मंगलमय होगा। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग

    दिन: गुरुवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, दशमी तिथि।

    आज का दिशाशूल: दक्षिण।

    आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

    विशेष: दशमी तिथि वृद्धि।

    आज की भद्रा: प्रात: 06:23 बजे तक।

    विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की दशमी 06 घंटे 23 मिनट तक, तत्पश्चात् एकादशी आद्रा नक्षत्र 14 घंटे 57 मिनट तक, तत्पश्चात् पुनर्वसु नक्षत्र सिद्धि योग 10 घंटे 09 मिनट तक, तत्पश्चात् व्यतिपात योग मिथुन में चंद्रमा।

    सूर्योदय और सूर्यास्त

    आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 00 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 41 मिनट पर होगा।

    चंद्रोदय और चंद्रास्त

    आज का चंद्रोदय देर रात 02 बजे होना है। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन दोपहर 03 बजकर 40 मिनट पर है।

    आज का शुभ समय

    सिद्धि योग: आज सुबह 10 बजकर 10 मिनट तक। उसके बाद व्यतीपात योग लगेगा।

    सर्वार्थ सिद्धि योग: आज दोपहर 02 बजकर 57 मिनट से अगले दिन प्रात: 06 बजे तक।

    अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 55 मिनट से दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक।

    विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 27 मिनट से दोपहर 03 बजकर 18 मिनट तक।

    अमृत काल: आज ऐसा कोई मुहूर्त प्राप्त नहीं है।

    आज भाद्रपद कृष्ण एकादशी है। आज गुरुवार के दिन आपको विष्णु चालीसा, विष्णु सहस्रनाम आदि का पाठ करना उत्तम रहेगा। विष्णु मंत्रों का जाप करना कल्याणकारी होगा। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

    comedy show banner
    comedy show banner