Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Panchang: पढ़ें 01 अक्टूबर 2021 का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

    By Kartikey TiwariEdited By:
    Updated: Fri, 01 Oct 2021 08:26 AM (IST)

    Aaj Ka Panchang हिन्दू कैलेडर के अनुसार आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज 01 अक्टूबर 2021 और दिन शुक्रवार है। आज शाम तक शिव योग है और उसके बाद से सिद्ध योग प्रारंभ होगा। आज पितृ पक्ष का दशमी श्राद्ध है।

    Hero Image
    Aaj Ka Panchang: पढ़ें 01 अक्टूबर 2021 का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

    Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेडर के अनुसार, आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज 01 अक्टूबर 2021 और दिन शुक्रवार है। आज शाम तक शिव योग है और उसके बाद से सिद्ध योग प्रारंभ होगा। आज पितृ पक्ष का दशमी श्राद्ध है। आज वे लोग अपने उन पितरों के लिए श्राद्ध करते हैं, जिनका निधन किसी भी माह की दशमी तिथि को हुआ होता है। बुध कन्या राशि में व्रकी हो रहा है, इसका राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव होगा। आज शुक्रवार है, आज के दिन आपको माता लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा करनी चाहिए। उनकी कृपा से आपका जीवन सुखमय होगा और आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग

    दिन: शुक्रवार, आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, दशमी तिथि।

    आज का दिशाशूल: पश्चिम।

    आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

    आज की भद्रा: प्रात: 10:43 बजे से रात्रि के 11:04 बजे तक।

    आज का पर्व एवं त्योहार: दशमी श्राद्ध।

    विशेष: बुध वक्री कन्या में।

    विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायण, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु आश्विन मास कृष्ण पक्ष की दशमी 23 घण्टे 04 मिनट तक, तत्पश्चात् एकादशी पुष्य नक्षत्र 26 घण्टे 58 मिनट तक, तत्पश्चात् अश्लेषा नक्षत्र शिवह्मह्म योग 18 घण्टे 38 मिनट तक, तत्पश्चात् सिद्धि योग कर्क में चंद्रमा।

    सूर्योदय और सूर्यास्त

    आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 14 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 07 मिनट पर होगा।

    आज का शुभ समय

    शिव योग: आज शाम 06 बजकर 39 मिनट तक। उसके बाद सिद्ध योग।

    अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 47 मिनट से दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक।

    अमृत काल: आज सुबह 08 बजकर 11 मिनट से सुबह 09 बजकर 53 मिनट तक।

    विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 09 मिनट से दोपहर 02 बजकर 57 मिनट तक।

    चंद्रोदय और चंद्रास्त

    आज का चंद्रोदय देर रात 01 बजकर 42 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन दोपहर 03 बजकर 07 मिनट पर है।

    आज आश्विन कृष्ण दशमी है। आज शुक्रवार को लक्ष्मी चालीसा, लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ श्रेष्ठ रहता है। माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करने से दरिद्रता दूर होती है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।