Aaj Ka Panchang: नववर्ष की शुभकामनाएं! पढ़ें 01 जनवरी 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज अंग्रेजी कैलेंडर का नया वर्ष 2021 प्रारंभ हुआ है। आज 01 जनवरी दिन शुक्रवार है। आप सभी को नववर्ष 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं।

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज अंग्रेजी कैलेंडर का नया वर्ष 2021 प्रारंभ हुआ है। आज 01 जनवरी दिन शुक्रवार है। आप सभी को नववर्ष 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं। आज नए साल के पहले दिन भद्रा रात में लग रही है, जो अगले दिन सुबह तक रहेगी। आज शुक्रवार के दिन आप माता लक्ष्मी की पूजा विधिपूर्वक करें। मां लक्ष्मी की कृपा से आपको सुख, समृद्धि, धन, दौलत सब कुछ प्राप्त होगा। आज आप शीतला माता की भी पूजा कर सकते हैं। शुक्रवार के दिन आदिशक्ति मां दुर्गा की भी आराधना उत्तम होती है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
आज का पंचांग
दिन: शुक्रवार, पौष मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया का राशिफल।
आज का दिशाशूल: पश्चिम।
आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
आज की भद्रा: रात्रि 09:23 बजे से 02 जनवरी को प्रात: 09:10 बजे तक।
विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंतऋतु पौष मास कृष्णपक्ष की द्वितीया 09 घंटे 34 मिनट तक, तत्पश्चात् तृतीया पुष्य नक्षत्र 20 घंटे 15 मिनट तक, तत्पश्चात् आश्लेषा नक्षत्र वैधृति योग 13 घंटे 37 मिनट तक, तत्पश्चात् विषकुंभ योग कर्क में चंद्रमा।
सूर्योदय और सूर्यास्त
आज नववर्ष के पहल दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 14 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 36 मिनट पर होगा।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
आज नए साल का पहला चंद्रोदय शाम को 07 बजकर 42 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त अगले दिन 02 जनवरी को सुबह 09 बजकर 02 मिनट पर होगा।
आज का शुभ समय
अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 04 मिनट से दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 08 मिनट से दोपहर 02 बजकर 50 मिनट तक।
अमृत काल: दोपहर 01 बजकर 44 मिनट से दोपहर 03 बजकर 22 मिनट तक।
आज पौष कृष्ण द्वितीया है। आज शुक्रवार के दिन आपको माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करना चाहिए। मां दुर्गा के उपासक हैं, तो माता रानी के मंत्रों का जाप करें। यह कल्याणकारी होगा। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।