Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    November Panchak 2022: आज से आरंभ हुए पंचक, जानिए अगले पांच दिन क्या करें और क्या नहीं

    By Shivani SinghEdited By:
    Updated: Wed, 02 Nov 2022 07:59 AM (IST)

    Panchak November 2022 हिंदू धर्म में पंचकों का काफी अधिक महत्व है। पंचक के दौरान किसी भी शुभ या मांगलिक काम को करने की मनाही होती है। इस माह पंचक 2 नवंबर से शुरू हो रहे हैं जो 7 नवंबर को समाप्त हो रहे हैं।

    Hero Image
    November Panchak 2022: आज से आरंभ हुए पंचक, जानिए अगले पांच दिन क्या करें और क्या नहीं

    नई दिल्ली, Panchak November 2022: हिंदू धर्म में किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य के लिए मुहूर्त का देखना विशेष माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार शुभ मुहूर्त में किए गए कार्यों से परिणाम भी अच्छा प्राप्त होता है। इसी कारण हिंदू धर्म में हर एक कार्य को मुहूर्त के अनुसार करने की कोशिश की जाती है। वहीं दूसरी ओर हर मास में 5 दिन ऐसे होते हैं जिनमें किसी भी तरह के शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है। इन 5 दिनों को पंचक नाम से जानते हैं।  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पंचक के दौरान कई शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, नवंबर माह में आज से पंचक शुरू हो गए हैं जो 7 नवंबर को समाप्त होंगे। जानिए तिथि, समय और कौन से कार्य करने की है मनाही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नवंबर 2022 में कब से कब तक पंचक

    पंचक आरंभ- 2 नवंबर 2022, बुधवार को दोपहर 2 बजकर 16 मिनट से शुरू

    पंचक समाप्त- 7 नवंबर 2022, सोमवार को सुबह 12 बजकर 4 मिनट पर

    कब पड़ते हैं पंचक?

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,  धनिष्ठा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती नक्षत्र पांच नक्षत्रों का पूरा समूह है। जब धनिष्ठा से आरंभ होकर रेवती नक्षत्र में अंत होता है तो उसे पंचक कहते हैं।

    पंचक के प्रकार

    पंचांग के अनुसार, पंचक को वार के हिसाब से नाम दिए गए है जिसका अपना-अपना अर्थ होता है।

    मंगलवार को शुरू होने वाले पंचक को अग्नि पंचक कहते हैं। इन पंचकों में  कोर्ट-कचहरी, वाद-विवाद आदि वाले काम करना शुभ माना जाता है। लेकिन निर्माण कार्य, मशीनरी कामों को करने की मनाही है।

    सोमवार के दिन शुरू होने वाले  पंचक को राज पंचक कहते हैं। इन पंचकों में सरकारी कामों को करने में सफलता हासिल होती है।

    बुध और गुरुवार के दिन पड़ने वाले पंचकों को अन्य पंचकों की तरह ज्यादा अशुभ नहीं माना जाता है। इसलिए इन दिनों में पड़ने वाले पंचकों में 5 कामों को छोड़कर अन्य काम कर सकते हैं।

    शनिवार को पड़ने वाले पंचक को मृत्यु पंचक के नाम से जानते हैं। यह पंचक काफी अशुभ माना जाता है। इन पंचक में जोखिम भरे काम नहीं करने चाहिए।

    शुक्रवार को पड़ने वाले पंचकों को चोर पंचक कहते हैं। इस पंचक के दौरान यात्रा करने से बचना चाहिए।

    पंचक के दौरान न करें ये 5 काम

    शास्त्रों के अनुसार, पंचक के दौरान 5 कामों को करने की मनाही होती है। इन पांच दिनों में वाद-विवाद, कोर्ट कचहरी के फैसले, निर्माण कार्य, यात्रा में जाना, अंतिम संस्कार करना अशुभ माना जाता है। 

    Pic Credit- Freepik

    डिसक्लेमर

    इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

    comedy show banner
    comedy show banner