Palmistry: हथेली पर ये चिन्ह हों तो मिलता है राजयोग, जानें आपकी किस्मत में है या नहीं
Palmistry हाथों की रेखाएं हर व्यक्ति के बारे में कुछ न कुछ बयां करती हैं। ये रेखाएं हमारे अतीत वर्तमान और भविष्य के बारे में सबकुछ जानती हैं। इन रेखाओं से आप भी जान सकते हैं कि आपकी किस्मत में राजयोग है या नहीं। चलिए जानते हैं कैसे।

नई दिल्ली, Palmistry in Hindi: कहते हैं कि हाथ की रेखाएं व्यक्ति के पूर्व जीवन के बारे में और आने वाले भविष्य के बारे में सब कुछ बता देती हैं। हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो कुछ रेखाएं ऐसी होती हैं जो व्यक्ति की राजसी किस्मत के बारे में भी बयां करती हैं। तो चलिए जानते हैं कि आपके हाथ की रेखाओं में राजयोग लिखा है या नहीं। यहां जानें हथेली पर राजयोग की रेखाएं कैसे देखते हैं।
ये चिन्ह होते हैं राजयोग का संयोग
-
हथेली देखते वक्त ध्यान दें कि हाथ के बीच में बाण, तोरण, शंख या झंडे का चिन्ह है या नहीं। इस तरह के चिन्ह हथेली पर हों तो व्यक्ति जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल करता है। इन चिन्हों के माध्यम से पता लगता है कि व्यक्ति का जीवन राजसी ठाठ-बाट से बीतेगा। व्यक्ति के जीवन में धन-धान्य व सम्मान की कभी कमी नहीं होगी।
व्यक्ति के अंगूठे पर सरोवर या मछली का चिन्ह बना हो तो वह ठाठ से जीवन व्यतीत करेगा। उसे धन की कभी कमी नहीं होगी। उसका कारोबार विदेश तक फैलेगा और समाज में हमेशा वह सम्मानित रहेगा।
हाथ की रेखा मणिबंध से अनामिका अंगुली के नीचे से होते हुए शनि पर्वत तक जाती है। यदि ये रेखा कटी नहीं है तो व्यक्ति पर शनिदेव की कृपा हमेशा ही बरकरार रहेगी। ऐसे लोग अपने क्षेत्र में हमेशा ऊंचे पदों पर आसीन रहते है और खूब धन व सम्मान कमाते हैं।
किसी-किसी व्यक्ति के हाथ में हृदय रेखा की शुरुआत में त्रिशूल का चिन्ह बना होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में खूब धन-धान्य व प्रतिष्ठा मिलती है। ऐसे व्यक्ति राजनीति में बड़े पद पर आसीन होते हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।