Palmistry: उंगलियों की लंबाई से पता लगाएं अपनी पर्सनैलिटी के बारे में, जानें कैसे लोग होते हैं जीनियस
Astro Tips व्यक्ति की उंगलियां उसके व्यक्तित्व के बारे में सब कुछ बताती हैं। तो चलिए जानते हैं कि किस तरह की उंगली वाले व्यक्ति का व्यवहार कैसा होता है। कौन सी उंगली की लंबाई आपके व्यक्तित्व के बारे में क्या बताती हैं। जानें कैसे लोग होते हैं जीनियस

नई दिल्ली, Palmistry: हाथों की रेखाएं भविष्य, भूत वर्तमान के बारे में सब कुछ बता देती हैं पर उंगलियों की लंबाई भी आपके व्यक्तित्व के बारे में कई बातें बताती हैं। आज आपको उंगलियों की लंबाई के आधार पर आपके व्यक्तित्व के बारे में बताएंगे। किस तरह के व्यक्ति जीनियस होते हैं, किस तरह के व्यक्ति डरपोक होते हैं या किस तरह के व्यक्ति मेहनती होते हैं। आइए जानते हैं किस उंगली की लंबाई व्यक्ति के किस व्यवहार के बारे में बताती है।
अनामिका तर्जनी से छोटी हो
जिन व्यक्तियों की अनामिका उंगली तर्जनी से छोटी होती है वे आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं। इस तरह के व्यक्ति आत्मनिर्भर होते हैं। ऐसे व्यक्ति अपनी खुद की कंपनी एंजॉय करते हैं। ऐसे व्यक्ति अकेले रहना पसंद करते हैं इसलिए असामाजिक होते हैं। ये व्यक्ति अपनी जेब देख कर ही खर्च करते हैं। ऐसे व्यक्ति अपने जीवन में किसी न किसी लक्ष्य को पूरा करने का ठानते ही हैं। ये अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपना पूरा जीवन लगा देते हैं।
अनामिका तर्जनी से लंबी हो
इस तरह की उंगली वाले व्यक्ति का व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है। ऐसे लोग किसी भी परिवेश में ढल जाते हैं। ऐसे लोग अवसरों का फायदा उठाने में सक्षम रहते हैं। ऐसे व्यक्ति आक्रामक भी होते हैं। ऐसे लोग चुनौतियों से भी लड़ने को तैयार रहते हैं। वे सभी उलझनों को अपनी बुद्धि से हल कर लेते हैं।
तर्जनी व अनामिका एक बराबर हो
जिन व्यक्तियों की अनामिका व तर्जनी उंगली एक बराबर हो तो इनका जीवन आसान नहीं होता है। ऐसे व्यक्तियों को जीवन जीने में सावधानी बरतनी चाहिए। ऐसे व्यक्तियों पर लोग जल्दी भरोसा नहीं करते हैं। उनके हर एक कदम को नापा-तौला जाता है। ऐसे व्यक्ति वफादार होते हैं। ऐसे व्यक्ति ईमानदार होते हैं और अपने रिश्तों के प्रति हमेशा मन में प्रेम भाव रखते हैं। ऐसे व्यक्ति एक बार किसी इंसान से जुड़ जाते हैं तो फिर उसके लिए जान भी दे सकते हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।