Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Om Chanting Benefits: ॐ के जाप से दूर होंगे कई विकार, जानें ब्रह्माण्ड की प्रथम ध्वनि के लाभ

    By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi Dwivedi
    Updated: Fri, 10 Nov 2023 02:48 PM (IST)

    Om Chanting Benefits ॐ सिर्फ एक ध्वनि नहीं है यह ब्रह्मांड की एक लहर है। ॐ एक शक्तिशाली ध्वनि है जो हमारे भीतर निहित है। ॐ का जाप हमारे मन और शरीर दोनों में ऊर्जा का संचार करता है। अगर इसका जाप कोई रोजाना करता है तो भगवान शिव उससे प्रसन्न होते हैं। साथ ही यह हमारे शरीर को रोगों से मुक्त करता है।

    Hero Image
    Om Chanting Benefits: ॐ के जाप से दूर होंगे कई विकार

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Om Chanting Benefits: ॐ के बिना कोई मंत्र कोई पूजा सफल नहीं होती है। ॐ शब्‍द हर मंत्रों को पूरा करता है। साथ ही यह भोलेनाथ को भी अति प्रिय है। इस शब्‍द में पूरा ब्रह्मांड समाहित है। कहा जाए तो ॐ सिर्फ एक ध्वनि नहीं है, यह ब्रह्मांड की एक लहर है। ॐ एक शक्तिशाली ध्वनि है जो हमारे भीतर निहित है। ॐ का जाप हमारे मन और शरीर दोनों में ऊर्जा का संचार करता है। अगर इसका जाप कोई रोजाना करता है तो भगवान शिव उससे प्रसन्न होते हैं। साथ ही यह हमारे शरीर को रोगों से मुक्त करता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के लिए बता दें कि हिंदू धर्म, बौद्ध धर्म, सिख धर्म और जैन धर्म में ॐ की ध्वनि को पवित्र माना गया है। इसे ब्रह्माण्ड की प्रथम ध्वनि भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ॐ सभी जीवित प्राणियों को प्रकृति और ब्रह्मांड से जोड़ता है। इसका जाप मौन होकर या ऊंचे स्वर से कर सकते हैं। ॐ के जाप से कई फायदे हैं। ऐसे में इसका जाप अवश्य करना चाहिए।

    एकाग्रता और स्मरण शक्ति में वृद्धि

    ऐसा कहा जाता है कि अगर नियमित रूप से ॐ का जाप किया जाए तो, इससे हमारी एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढ़ती है। इसलिए हो सके तो इस मूल मंत्र का जाप आपको अवश्य करना चाहिए।

    तनाव और चिंता का समापन

    अगर आप तनाव से जूझ रहे हैं तो, ॐ का जाप आपके तनाव को दूर कर सकता है। ओम मंत्र का जाप करने से आपके आस-पास का वातावरण शुद्ध होता है और सकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है, जिससे आप खुश और तनाव मुक्त महसूस करते हैं। यह आपको एक समय में एक चीज पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है।

    सकारात्मकता का संचार

    माना जाता है कि ॐ का जाप करने से हमारे आसपास का वातावरण पूरी तरह से सकारात्मक हो जाता है। साथ ही भगवान भोलेनाथ की कृपा भी होती है। इस मंत्र के लाभकारी प्रभाव है।

    अन्य स्वास्थ्य लाभ

    ॐ का जाप आपकी अंदर की शक्ति को बेहतर बनाने में भी कारगर हो सकता है। एक अच्छा और मजबूत इम्यून सिस्टम आपको कई बीमारियों से बचा सकता है। ओम का जाप आपको साइनस की समस्या से राहत दिला सकता है। साथ ही इसके जाप से हृदय संबंधी लाभ भी होते हैं। यह तनाव को कम करता है और शरीर को आराम देता है, जिससे आपका रक्तचाप सामान्य स्तर पर आ जाता है।

    यह भी पढ़ें : Dhanteras 2023: धनतेरस पर भूलकर भी न करें ये काम, जानें किन चीजों को करने से मिलेगा लाभ

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'