Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Om Chanting: रोजाना ‘ॐ’ के जाप से स्ट्रेस रहेगा आपसे कोसो दूर, यहां जानें सही विधि

    Om Jaap Niyam ॐ ध्वनि का उपयोग ध्यान प्राणायाम और योग जैसी क्रियाओं में किया जाता है। माना जाता है कि किसी भी मंत्र का जाप यदि सही विधि से किया जाए तो उसका पूरा लाभ प्राप्त होता है। ऐसे में यदि ॐ के उच्चारण की सही विधि जान ली जाए तो इससे मिलने वाला लाभ दोगुना हो जाता है।

    By Suman SainiEdited By: Suman SainiUpdated: Thu, 23 Nov 2023 03:37 PM (IST)
    Hero Image
    Om Chanting Benefits जानें ‘ॐ’ जाप का सही तरीका।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Om Jaap Benefits: सनातन धर्म में मंत्रों का जाप करना बहुत ही शुभ और लाभकारी माना गया है। यही कारण है कि हर शुभ कार्य को मंत्रों से जोड़ा गया है, ताकि उसकी पवित्रता और शुद्धता बनी रहे। ऐसा ही एक मंत्र है ॐ, इसे एक बहुत ही पवित्र ध्वनि माना गया है, जिसका जाप करने से सकारात्मकता बनी रहती है। आज हम आपको ॐ जाप से होने वाले लाभ और सही विधि बताने जा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ॐ जाप के लाभ (Benefits of Om Jaap)

    धर्म ग्रंथों के अनुसार मंत्रों में बहुत शक्ति होती है जो व्यक्ति के शरीर और आत्मा शुद्ध बनाती है। 'ॐ' एक प्राचीन और पवित्र मंत्र है। यह एक बहुत ही सरल लेकिन प्रभावशाली मंत्र है, जिसके उच्चारण से शरीर में ऊर्जा का संचार बढ़ता है। यह न केवल आध्यात्मिक रूप से लाभकारी है, बल्कि इसके कई शारीरिक लाभ भी मिलते हैं। ध्यान लगाने में यह मंत्र बहुत सहायता करता है। नियमित रूप से ओम का जाप करने से व्यक्ति को तनाव, चिंता और नींद न आने जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकती है। साथ ही व्यक्ति को मानसिक शांति का अनुभव होता है।

    यह भी पढ़ें - Abujh Muhurat: ये हैं पांच स्वयं सिद्ध मुहूर्त, जिनपर बिना पंचांग देखे किए जा सकते हैं शुभ कार्य

    ॐ जाप की विधि (Om Jaap Niyam)

    ॐ का जाप सूर्योदय से पहले करना शुभ माना जाता है। इसे सुखासन में बैठकर करना चाहिए। आप अपनी क्षमता के अनुसार 21 से लेकर 108 बार तक ॐ का जाप कर सकते हैं। आप चाहे तो इससे ज्यादा बार भी जाप कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपनी सांस को अंदर लें और फिर अ... शब्द के उच्चारण से शुरू करते हुए ऊ शब्द का उच्चारण करें। इसके बाद मुंह बंद करते हुए अंत में लंबे समय तक म शब्द का उच्चारण करें।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'