November Panchak 2022: नवंबर माह में कब से शुरू हो रहे हैं पंचक, जानिए तिथि और अन्य बातें
November Panchak 2022 हिंदू शास्त्रों के अनुसार हर मास के 5 दिन ऐसे होते हैं जिसमें किसी तरह के मांगलिक और शुभ काम को करने की मनाही होती है। नवंबर माह में भी 5 दिनों का पंचक पड़ रहा है जो दिसंबर माह की शुरुआत में समाप्त हो रहे हैं।

नई दिल्ली, November Panchak 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह, नक्षत्र और योग हिंदू धर्म में काफी महत्व है। किसी भी मांगलिक और शुभ काम को करने से पहले इन चीजों को जरूर देखा जाता है। ऐसे ही हर मास में 5 दिन ऐसे आते हैं जिसमें किसी भी तरह का मांगलिक कार्य करने की मनाही होती है। इसे पंचक नाम से जाते हैं। साल 2022 के नवंबर माह के अंत में पंचक लग रहे हैं।
कब है पंचक नवंबर 2022?
पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 29 नवंबर 2022 शाम 07 बजकर 51 मिनट तक
पंचक समाप्त : रविवार, 04 दिसंबर 2022 सुबह 06 बजकर 16 मिनट तक
क्या है पंचक?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्र ग्रह का धनिष्ठा नक्षत्र के तृतीय चरण और शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद तथा रेवती नक्षत्र के चारों चरणों में भ्रमण काल पंचक होता है।
पंचक क्यों माना जाता है अशुभ?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह अशुभ योग होता है। इस योग में किए गए कार्य में शुभ फलों की प्राप्ति नहीं होती है। माना जाता है कि जो काम पंचक में किया जाता है उसमें 5 बार दोहराव जरूर होता है। इसलिए कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु पंचक में हुए है, तो उसके बाद कुल के 5 लोगों की मरने की आशंका बढ़ जाती है।
पंचक के दौरान न करें ये काम
- पंचक के दौरान कुछ कामों को करने की मनाही होती है। पंचक के वक्त दक्षिण दिशा की ओर यात्रा करना अशुभ माना जाता है। इसलिए अगर बहुत जरूरी न हो, तो दक्षिण दिशा की ओर पंचक के दौरान यात्रा न करें।
- पंचक के दौरान किसी भी काम में बांस का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
- पंचक के दौरान लकड़ी संबंधी कामों को करने से बचना चाहिए। न ही लकड़ी का सामान खरीदना चाहिए और न ही लकड़ी का फर्नीचर बनवाना चाहिए।
- घर की छत पंचक के दौरान नहीं बनवानी चाहिए। अगर पहले से लेटर पड़ रहा है कर सकते हैं। अन्यथा पंचक के बाद करें। क्योंकि ऐसा करने से परिवार के सदस्यों के बीच क्लेश होता रहता है।
Pic Credit- Freepik
डिसक्लेमर
इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही
रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।