November 2023 Shubh Muhurat: नवंबर से शुरू हो जाएंगे ये मांगलिक कार्य, जानिए शुभ दिन और मुहूर्त की सूची
November 2023 Shubh Muhurat जल्द ही नवंबर माह की शुरुआत होने जा रही है। साथ ही नवंबर से कई शुभ कार्य की भी शुरुआत भी होने जा रही है। हिन्दू धर्म में कोई भी शुभ कार्य को करने से पहले शुभ मुहूर्त देखा जाता है। ऐसे में नवंबर में कुछ ऐसे दिन हैं जिन्हें अध्यात्मिक कार्यों के लिए बहुत ही शुभ जा रहा है।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। November 2023 Shubh Muhurat: हिन्दू धर्म में किसी भी कार्य की शुरुआत से पहले शुभ मुहूर्त जरूर देखा जाता है और उसी के अनुसार शुभ कार्य के लिए दिन निर्धारित किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुभ मुहूर्त में मांगलिक कार्य करने से साधक को देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही वह कार्य बिना किसा रुकावट के पूरा होता है।
इस महीने को ज्योतिष व आध्यात्मिक दोनों ही दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना गया है। क्योंकि इस माह में कई बड़े और महत्वपूर्ण त्योहार पड़ने वाले हैं और साथ ही विवाह जैसे मांगलिक कार्यों की शुरुआत भी इसी माह से हो जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं नवंबर में पड़ने वाले शुभ मुहूर्त की सूची।
नवंबर 2023 में शुभ मुहूर्त सूची
सर्वार्थ सिद्धि योग
ज्योतिष शास्त्र में सर्वार्थ सिद्धि योग का विशेष महत्व है। इस योग को बहुत-ही शुभ माना गया है। ऐसे में नवंबर मास में 01, 03, 05, 11, 18, 23, 24, 27, 29 और 30 नवंबर के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है।
अमृत सिद्धि योग
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अमृत सिद्धि योग में देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करने से, साधक के जीवन में आ रही सभी प्रकार की समस्याएं दूर हो जाती हैं। ऐसे में 24 नवंबर के दिन इस शुभ योग का निर्माण हो रहा है।
नामकरण मुहूर्त
नामकरण संस्कार के लिए 08, 09, 10, 19, 22, 23, 24, 27 और 29 नवंबर का दिन शुभ रहने वाला है।
अन्नप्राशन और कर्णवेध मुहूर्त
नवंबर मास में बच्चे के अन्नप्राशन संस्कार के लिए 10, 22, 24, 27 और 29 नवंबर शुभ रहेगा। साथ ही कर्णवेध संस्कार के लिए 03, 04, 05, 11, 19, 20, 24, 25 और 29 नवंबर का दिन उपयुक्त रहेगा।
वाहन और प्रॉपर्टी खरीद मुहूर्त
वाहन की खरीदारी के लिए 03, 10, 20 और 27 नवंबर का दिन उपयुक्त रहेगा। वहीं, प्रॉपर्टी या घर इत्यादि की खरीदारी के लिए 03, 07, 08, 13, 14, 17 और 22 नवंबर उपयुक्त है।
विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश और विद्यारम्भ मुहूर्त
नवंबर माह से विवाह और गृह प्रवेश आदि जैसे शुभ कार्यों की भी शुरुआत हो रही है। ऐसे में नवंबर के माह में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त 23, 27, 28 और 29 नवंबर का दिन शुभ रहेगा। वहीं, गृह प्रवेश के लिए 22, 23, 27 और 29 नवंबर का दिन शुभ रहेगा। साथ ही विद्यारम्भ संस्कार के लिए 02, 10, 15, 24 और 29 नवंबर का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देंश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।