Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Neem Karoli Baba: जीवन बदलने की क्षमता रखते हैं नीम करोली बाबा के ये विचार, नहीं देखना पड़ेगा हार का मुंह

    Updated: Thu, 18 Apr 2024 05:06 PM (IST)

    कई मान्यताओं के अनुसार नीम करोली बाबा को हनुमान जी का अवतार भी माना जाता है। उन्होंने अपने जीवन का अधिकतम समय उत्तराखंड में बिताया है। आज उत्तराखंड में बाबा नीम करोली का कैंची धाम स्थापित है जहां लोग अपनी अर्जी लेकर पहुंचते हैं। उन्होंने अपने जीवन में ऐसे कई विचार दिए हैं जिन्हें जीवन में उतारने से व्यक्ति सफलता की सीढ़ी चढ़ सकता है।

    Hero Image
    Neem Karoli Baba नीम करोली बाबा के ये विचार।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा में कई लोगों की आस्था है। इन्हें 20वीं सदी के महान संतों में गिना जाता है। उनकी ख्याति केवल देश तक सीमित नहीं है, बल्कि विदेशों में नीम करोली बाबा काफी लोकप्रिय हैं। उनके द्वारा किए गए चमत्कारों को लोग आज भी याद करते हैं। ऐसे में यदि आप उनके कुछ विचारों को अपने जीवन में उतरते हैं, तो निश्चित ही सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नीम करोली बाबा के अनमोल विचार

    • नीम करोली बाबा सभी से प्रेम भाव रखते थे। उनका मानना था कि यदि व्यक्ति संसार में हर किसी से प्रेम करेगा, तो संसार आधे से ज्यादा दुख और कष्ट समाप्त हो जाएंगे।
    • नीम करोली बाबा का यह भी कहना था कि व्यक्ति को कभी भी घमंड नहीं करना चाहिए, क्योंकि यही व्यक्ति के दुखों का कारण बनता है। अपने इसी घमंड के कारण अंत में व्यक्ति अकेला पड़ जाता है और परेशानियों से घिर जाता है।
    • छल-कपट की जगह ईश्वर को पाने की इच्छा रखनी चाहिए। क्योंकि नीम करोली बाबा का कहना था कि अगर आप ईश्वर पर भरोसा रखेंगे, तो वह भी आपका ध्यान रखेंगे और मुश्किल परिस्थितियों से उभरने में आपकी सहायता करेंगे।
    • नीम करोली बाबा के अनुसार, संत आदि से कभी भी बुरा व्यवहार नहीं करना चाहिए। यदि आप उनका सम्मान नहीं कर पा रहे हैं, तो उनका अपमान भी न करें, अन्यथा आपको दुख और कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।
    • व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार दान देना चाहिए। साथ ही आपके घर से कोई भूखा न जाने पाए। इन बातों का ध्यान रखेंगे, तो आपको जीवन में ईश्वर की विशेष कृपा प्राप्त होगी और कभी दुखों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

    यह भी पढ़ें - Neem Karoli Baba: घर बैठे ऐसे पहुचाएं नीम करौली बाबा तक अपनी अर्जी, संकटों से मिलेगी मुक्ति

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'