विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Neem Karoli Baba: ब्रह्म मुहूर्त में आजमाएं नीम करोली बाबा के ये विचार, जीवन में मिलेगी सफलता

Published: Mon, 30 Jun 2025 11:55 AM (IST)

धार्मिक मान्यता के अनुसार नीम बाबा करोली (Neem Karoli Baba) के अनमोल विचारों को आजमाने से व्यक्ति को जीवन में ...और पढ़ें

Neem karoli baba ke anmol vachan: ब्रह्म मुहूर्त में करें ये उपाय
Neem karoli baba ke anmol vachan: ब्रह्म मुहूर्त में करें ये उपाय

HighLights

  1. प्रसिद्ध संतों में शामिल हैं नीम करोली बाबा।
  2. इन्हें हनुमान जी का अवतार माना जाता है।
  3. नीम बाबा करोली का आश्रम नैनीताल में स्थित है।

धर्म डेस्क,नई दिल्ली। उत्तराखंड को देवभूमि के नाम से जाना जाता है। यहां पर कई देवी-देवताओ के मंदिर हैं, जिन्हें बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। इन्हीं तीर्थस्थलों में नीम करोली बाबा का आश्रम भी शामिल है। कैंची धाम आश्रम में भक्त दूर-दूर से नीम करोली बाबा के दर्शन और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए आते हैं। उन्होंने ऐसे कई अनमोल विचार दिए हैं, जिन्हें जीवन में आजमाने से सफलता के मार्ग खुलते हैं और सभी तरह की समस्या से छुटकारा मिलता है। ऐसा माना जाता है कि रोजाना ब्रह्म मुहूर्त में कुछ उपाय करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही रुके हुए काम पूरे होते हैं।

देवी-देवताओं की कृपा होगी प्राप्त

20वीं सदी के महान संतों में नीम करोली बाबा का नाम शामिल है। मान्यताओं के मुताबिक, उन्हें बजरंगबली का अवतार माना जाता है। नीम करोली बाबा के अनुसार, व्यक्ति को रोजाना ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए। इस समय उठने से कई आध्यात्मिक लाभ मिलते हैं। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है और सेहत में लाभ मिलता है। साथ ही देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है।

सभी कामों में मिलेगी सफलता

रोजाना सुबह उठने के बाद हथेलियों के अग्र भाग को देखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि हथेलियों में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। नीम करोली बाबा के अनुसार, इस उपाय को सच्चे मन करने से सभी कामों में सफलता मिलती है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

यह भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: इन गलतियों को करने से जीवन में आ सकती हैं समस्याएं, नीम करोली बाबा ने बताई है वजह

मिलेगी सकारात्मक ऊर्जा

अगर आप सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करना चाहते हैं, तो सुबह उठने के बाद थोड़ी देर के लिए मौन रहना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ब्रह्म मुहूर्त में रोजाना इस उपाय को करने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और हर क्षेत्र में सलफता मिलने के योग बनते हैं।

इस बात का रखें विशेष ध्यान

नीम करोली बाबा के अनुसार, अगर आप जीवन में धन को अच्छे कामों में खर्च करते हैं, तो इससे भगवान प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है। साथ ही कभी भी धन की कमी नहीं होती है और हमेशा पैसों से तिजोरी भरी रहती है।

यह भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: इन 4 बुरी आदतों के कारण नहीं मिलती कामयाबी, आज ही करें इनमें बदलाव

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।