Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Navratri 2022: सपने में दिखाई देती हैं मां दुर्गा तो जाने क्या है संकेत

    By JagranEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Sun, 25 Sep 2022 05:23 PM (IST)

    Navratri 2022 हिन्दू धर्म में देवी दुर्गा का स्थान सबसे ऊंचा माना जाता है। विभिन्न शास्त्रों में यह बताया गया है कि मां दुर्गा को किस तरह प्रसन्न किया ...और पढ़ें

    Hero Image
    Navratri 2022: सपने में दिखाई देती हैं मां दुर्गा तो जान लीजिए क्या है संकेत।

    नई दिल्ली, Navratri 2022: कई बार हम सभी ने विभिन्न देवी-देवताओं को सपने में देखा होगा। साथ ही यह भी पढ़ा होगा कि इन देवी-देवताओं को सपने में देखने से क्या लाभ होता है और क्या हानि होती है। ऐसा भी कई बार होता हमें सपने में मां दुर्गा (Goddess Durga in Dream) के दर्शन हो जाते हैं। परन्तु प्रश्न यह उठता है कि क्या यह सपना शुभ है या अशुभ? बता दें ज्योतिष शास्त्र और स्वप्न शास्त्र में इस बात का विवरण बहुत ही विस्तार से किया गया है। अगर आपको भी सपने में होते हैं मां दुर्गा के दर्शन तो जान लीजिए किस बात की तरह है इसका इशारा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सपने में मां दुर्गा के दर्शन

    स्वप्न शास्त्र (Dream Astrology) के अनुसार सपने में मां दुर्गा के दर्शन होने से व्यक्ति को बहुत लाभ होता है। इसे शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार यह इस बात का संकेत है कि व्यक्ति के जीवन से सभी प्रकार के कष्ट और दुख दूर होने वाले हैं। साथ ही उसके जीवन में खुशियां आने वाली है। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखना सबसे अधिक आवश्यक है कि अपने मां दुर्गा की किन मुद्राओं को सपने में देखा है।

    मुस्कुराते हुए मुद्रा

    व्यक्ति को अगर सपने में मुस्कुराते हुए और लाल वस्त्र में मां दुर्गा दिखाई देती हैं तो इसे सबसे शुभ संकेत माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इससे व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई देता है। साथ ही उसे धन, व्यवसाय और ऐश्वर्य में वृद्धि प्राप्त होती है।

    मां दुर्गा का क्रोधित रूप

    सपने में मां दुर्गा का क्रोधित रूप दिखाई देना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना गया है। इसका अर्थ है कि आप अपने किसी कार्य से मां दुर्गा को क्रोधित कर रहे हैं और आपको अपने व्यवहार और कार्य करने के तरीके पर ध्यान देने की सबसे ज्यादा जरूरत है। यह आपको सुधारने के लिए संकेत देता है।

    शेर की सवारी करती मां दुर्गा

    स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में यदि मां दुर्गा शेर पर सवारी करती हुई दिखाई देती हैं तो यह किसी व्यक्ति के लिए शुभ संकेत है। ऐसा माना जाता है कि व्यक्ति की सभी समस्याएं जल्द खत्म होने वाली है। लेकिन यदि मां अपने शेर पर क्रोधित मुद्रा में सवार हैं या शेर दहाड़ रहा है तो यह समस्याओं का संकेत हो सकता है, इसलिए सावधान रहें।

    डिसक्लेमर

    इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।