Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nautapa 2024: नौतपा के दौरान इन बातों का रखें विशेष ध्यान, नहीं पड़ेगा जीवन पर बुरा प्रभाव

    नौतपा (Nautapa 2024) साल के वो नौ दिन होते हैं जिनमें भीषण गर्मी का अनुभव होता है। सनातन धर्म में इसका काफी महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल नौतपा 25 मई को शुरू होंगे और 2 जून को समाप्त होंगे। ऐसा माना जाता है इस दौरान सूर्य पूजन अवश्य करना चाहिए। इसके साथ ही दान-पुण्य भी करना चाहिए।

    By Vaishnavi Dwivedi Edited By: Vaishnavi Dwivedi Updated: Fri, 17 May 2024 09:16 AM (IST)
    Hero Image
    Nautapa 2024: नौतपा के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Nautapa 2024: साल के सबसे गर्म नौ दिन, जिन्हें नौतपा कहा जाता है। इस साल ये 25 मई से शुरू होंगे और 2 जून तक रहेंगे। 25 मई को दोपहर 3 बजकर 17 मिनट पर सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के साथ नौतपा का आरंभ होगा। कृष्ण पक्ष की द्वितीया को सूर्य कृतिका से रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 8 जून तक इसी नक्षत्र में रहेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसा कहा जाता है कि सूर्य जितने दिनों तक रोहिणी नक्षत्र में रहते हैं उतने दिन भीषण गर्मी का एहसास होता है और इसी अवधि को नौतपा कहा जाता है, तो आइए इस महत्वपूर्ण अवधि से जुड़ी कुछ बातों को जानते हैं -

    यह भी पढ़ें: Shri Kali Chalisa: शुक्रवार को पूजा के समय करें इस चमत्कारी चालीसा का पाठ, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

    सूर्य देव की करें पूजा

    ऐसी मान्यता है कि इस समय सूर्य देव की पूजा करने से इस अवधि से सुरक्षा प्राप्त होती है। साथ ही बढ़ते तापमान से अपने परिवार को बचाया जा सकता है। इसके अलावा कुछ पूजा अनुष्ठान जीवन में सुख और समृद्धि लाते हैं। नौतपा के समय में पानी, दही, दूध, नारियल पानी और अन्य ठंडी चीजों का सेवन करने के साथ इनका दान भी करना चाहिए। इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।

    नौतपा के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

    • लोगों को बिना कुछ खाए घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
    • इस दौरान महिलाओं को अपने हाथों और पैरों पर मेहंदी लगानी चाहिए, क्योंकि मेहंदी की तासीर ठंडी होती है।
    • इस दौरान आवश्यकतानुसार ग्लूकोज का सेवन भी करते रहना चाहिए।
    • इन दिनों लोगों को मुलायम और सूती कपड़े पहनने चाहिए।
    • इस अवधि के दौरान लोगों को तली-भुनी और मसालेदार चीजों का सेवन भी नहीं करना चाहिए और बासी खाना खाने से बचना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Mohini Ekadashi 2024: भगवान विष्णु की पूजा करते समय जरूर करें ये आरती, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।