Nariyal Totka: नारियल के इन टोटकों से दूर होती हैं कई सारी समस्याएं, बदल सकता है आपका भाग्य
Nariyal Totka हिंदू धर्म में नारियल का इस्तेमाल धार्मिक और मांगलिक कार्यों में भी किया जाता हैं। तो अगर आप चाहते हैं नए साल में आपके घर में भी मां लक्ष्मी का वास हो सुख-समृद्धि आए तो इसके लिए नारियल से करें ये उपाय।

नई दिल्ली, Nariyal Totka: सिर्फ 5 दिन रह गए हैं नव वर्ष के आगमन में। नया साल जीवन में खुशियां लेकर आएं, घर की सारी तकलीफें दूर हों, परिवार के सदस्य रोगमुक्त रहें, इसके लिए कई तरह के उपाय करते हैं। जिसमें पूजा-पाठ से लेकर व्रत तक शामिल है। नारियल पूजा-पाठ में इस्तेमाल होने वाला बहुत ही जरूरी फल है। हिंदू धर्म में तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि नारियल के पेड़ में खुद मां लक्ष्मी वास करती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस घर में नारियल का पेड़ होता है उस घर में सुख-समृद्धि के साथ मां की कृपा भी बनी रहती है।
नारियल से जुड़ी मान्यता
जीवन में परेशानियां खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही, तो नारियल से जुड़ा ये खास उपाय करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। ताजे यानी पानी वाले नारियल को अपने ऊपर पूरे 21 बार घुमाएं। फिर उसे मंदिर पर जाकर आग में डाल दें। कुछ वक्त तक हर मंगलवार या शनिवार को ये उपाय करने से जीवन से चल रही समस्याएं धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी।
आर्थिक परेशानी दूर करने के लिए
अगर आपके नौकरी या बिजनेस में चल रही समस्याओं से बहुत ज्यादा परेशान हैं, तो मुमकिन हो तो घर में नारियल का पेड़ लगाएं। इससे घर की आर्थिक स्थिति सुधरने लगती है। कर्ज से मुक्ति मिलती है। नारियल के पेड़ को घर के दक्षिण या पश्चिम दिशा में लगाएं। ये शुभ होता है।
निगेटिविटी होती है दूर
नारियल से घर में मौजूद निगेटिविटी को भी दूर किया जा सकता है। इसके लिए नारियल पर काजल का टीका लगाएं। फिर इसे घर के हर कोने में दिखाएं। उसके बाद इसे आसपास फेंकने या रखने की जगह नदी में बहा दें। नारियल अपने साथ घर की निगेटिविटी भी दूर कर देगा।
ग्रह दोष शांत करता है नारियल
अगर आपकी कुंडली में राहु-केतु का दोष है, तो इस समस्या को दूर करने में भी नारियल का इस्तेमाल करें। शनिवार के दिन नारियल के दो भाग कर लें और इसमें चीनी भर लें। फिर इसे जमीन में गाड़ दें। मान्यता है कि जैसे-जैसे जमीन में रहने वाले कीड़े इन्हें खाएंगे वैसे-वैसे ग्रह दोष से मुक्ति मिलने लगेगी।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Pic credit- freepik
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।