Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Name Astrology: देवों की भाषा संस्कृत से चुनें अपने बच्चे के लिए सार्थक नाम, जानिए इनका अर्थ

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Wed, 22 Nov 2023 05:10 PM (IST)

    Sanskrit Names for Baby ज्योतिष शास्त्र की एक विधा है नाम ज्योतिष। नाम ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति का नाम विशेष महत्व रखता है। यही कारण है कि बच्चे का नाम रखते समय परिवार जनों को एक अच्छे और सार्थक नाम की तलाश रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं अर्थ के साथ बच्चों के लिए संस्कृत के कुछ यूनिक नाम।

    Hero Image
    Meaningful Sanskrit names संस्कृत से चुनें अपने बच्चे के लिए सार्थक नाम।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Name Astrology: संस्कृत भाषा विश्व की सबसे प्राचीन भाषाओं में से एक है। हिंदी, बांग्ला, मराठी, सिन्धी जैसी कई भाषाओं का जन्म संस्कृत से ही हुआ है। यह भाषा ऋषि-मुनियों से लेकर देवों की भाषा रही है। ऐसे में यदि आप अपने नवजात बच्चे के लिए एक अच्छे नाम की तलाश में हैं तो आप अवश्य ही संस्कृत के इन नामों का चयन कर सकते हैं, जिनका अर्थ भी बेहद खास है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लड़कों के लिए नाम

    केदार - यह नाम आपका बेटे के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है, क्योंकि भगवान शिव का ही एक नाम केदार भी है। साथ ही हिमालय के शिखर को भी केदार कहा जाता है।

    आभास - आपके बेटे के लिए आभास नाम भी बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस संस्कृत शब्द का अर्थ होता है शोभा, प्रकाश, रंग या रूप।

    माणिक - माणिक एक लाल रंग का रत्न होता है जिसे अंग्रेजी मे रूबी भी कहा जाता है। ऐसे में आपके बेटे के लिए यह नाम काफी शुभ रहने वाला है।

    निमिष - यह संस्कृत नाम भगवान गणेश के कई नामों में से एक है। जिसका अर्थ यह भी है कि हर चीज में सबसे पहला स्थान।

    लड़की के लिए संस्कृत के नाम

    वामा - यदि आप अपनी बेटी के लिए कोई अच्छा नाम ढूंढ रहे हैं, तो आप संस्कृत यह नाम रख सकते हैं। वामा नाम का अर्थ है मनोहारिणी या सुंदर कन्या।

    उज्जेशा - उज्जेशा आपकी बेटी के लिए काफी यूनिक नाम होगा। इस संस्कृत शब्द का अर्थ है विजय। अपने अर्थ के कारण यह नाम बहुत ही सुंदर लगता है।

    आद्या - आद्या नाम बहुत ही सुंदर और यूनिक लगता है। इस नाम का अर्थ है होता है शुरूआत। ऐसे में आप अपनी लाडली के लिए यह नाम चुन सकते हैं।

    अपर्णा - संस्कृत का यह नाम सुनने में बहुत ही प्यारा लगता है। इस नाम का अर्थ है अर्पित। साथ ही यह नाम देवी पार्वती का ही अन्य नाम है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'