Mulank 8 Jyotish: एंजल की इन टिप्स से दिन रहेगा खुशियों से भरा, मिलेंगे शुभ परिणाम
अंक ज्योतिष (Mulank 8 Jyotish) और टैरो कार्ड रीडर पल्लवी एके शर्मा की मानें तो आज यानी 26 जनवरी का दिन मूलांक 08 के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। लेकिन एंजल के द्वारा दी गई सलाह का पालन करना चाहिए। इससे व्यक्ति को जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं। आइए जानते हैं कि आज किन कार्यों को करना शुभ होगा।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। 26 January 2025 Numerology Prediction: ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष को अधिक महत्वपूर्ण माना गया है। अंक ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति के मूलांक के आधार पर उसके जीवन से जुड़ी जानकारी को प्राप्त किया जा सकता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, आज यानी 26 जनवरी (Numerology 26 January) के दिन मूलांक 08 के जातकों का दिन खुशहाल रहने वाला है। मूलांक 08 के स्वामी शनि देव हैं। इस मूलांक के व्यक्ति जीवन में बेहद तरक्की करते हैं और शनि देव की कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में अंक ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ पल्लवी एके शर्मा से चलिए जानते हैं कि आज किन नियम का पालन कर जीवन को सफल बनाया जा सकता है।
एंजल्स की इस सलाह का जरूर करें पालन
- जीवन में शुभ काम करें।
- काम को लेकर सतर्क रहें और दूसरे लोगों की मदद करें।
- कामों को लेकर दी गई जिम्मेदारी को प्रेम के साथ पूरा करें।
- देवदूतों से अपने जीवन समर्थन की सराहना करें, जो हमेशा समय पर होते हैं।
(Pic Credit-AI)
इन कार्यों से बनाएं दूरी
- बहुत ज़्यादा पैसे के प्रति लालची होना।
- गुस्सा होना
- लापरवाही से गाड़ी चलाना।
यह भी पढ़ें: Basant Panchami 2025 Daan: वसंत पंचमी के दिन इन चीजों का करें दान, खूब बरसेगी मां शारदा की कृपा
आज कुछ सेकंड के लिए बिना रुके इसका जाप करें - ''मैं अपने जीवन के सभी आशीर्वाद के लिए आभारी हूं, चाहे बड़ा हो या छोटा। ''
इन मंत्रों का करें जप
- गायत्री मंत्र
- ॐ नमः शिवाय
- ॐ गं गणपतये नमः नमः शिवाय
- ॐ हुं हनुमते नमः
- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
इन मंत्रों के जप से सभी मुरादें होंगी पूरी
1. ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः
2. ऊँ शन्नो देवीरभिष्टडआपो भवन्तुपीतये।
3. ऊँ शं शनैश्चाराय नमः
4. ऊँ भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोदयात्।
5. नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्। छायामार्तण्ड सम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्।
यह भी पढ़ें: Jaya Ekadashi 2025 Date: फरवरी में कब है जया एकादशी? एक क्लिक में पढ़ें इस व्रत से जुड़ी जानकारी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।