Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mrityu Panchak 2023: कुछ ही घंटों में शुरू होने जा रहा है मृत्यु पंचक, जानिए अवधि, समय और नियम

    Mrityu Panchak 2023 ज्योतिष में पंचक को बहुत ही अशुभ माना जाता है। बता दें कि कुछ ही घंटों में पंचक शुरू होने जा रहा है। पंचक के दौरान सभी प्रकार के मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। जानते हैं मई मास में कब से कब तक रहेगा पंचक?

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraUpdated: Fri, 12 May 2023 01:27 PM (IST)
    Hero Image
    Mrityu Panchak 2023: शुरू होने जा रहा है मृत्यु पंचक, जानिए समय और नियम।

    नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क | Mrityu Panchak 2023 in May: ज्योतिष शास्त्र को पंचक को बहुत ही अशुभ समय में गिना जाता है। इस दौरान कई कार्यों पर रोक लग जाती है। पंचक 5 दिनों की वह अवधि होती है, जिसमें व्यक्ति को सर्वाधिक सतर्क रहने की आवश्यकता होती है। बता दें कि मई मास में मृत्यु पंचक लगने जा रहा है। मान्यता है कि मृत्यु पंचक के दौरान यदि किसी परिजन की मृत्यु हो जाती है, तो इसका अशुभ प्रभाव परिवार पर भी पड़ता है। आइए जानते हैं, कब से शुरू हो रहा है मृत्यु पंचक और नियम?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मृत्यु पंचक 2023 की अवधि (Mrityu Panchak 2023 Start and End Date)

    हिंदू पंचांग के अनुसार, मृत्यु पंचंक की शुरुआत 13 मई 2023, शनिवार को रात्रि 12 बजकर 18 मिनट पर होगी और इसका समापन 17 मई 2023, बुधवार को सुबह 07 बजकर 39 मिनट पर हो जाएगा।

    मृत्यु पंचक के दौरान इन बातों का रखें ध्यान (Mrityu Panchak 2023 Niyam)

    ज्योतिष शास्त्र में छत डलवाना, चारपाई बनवाना या दक्षिण दिशा में यात्रा करना वर्जित है। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति पर पंचक का अशुभ प्रभाव पड़ता है और दुर्घटना आदि का खरता बढ़ जाता है। साथ ही इन पांच दिनों में लकड़ी से बनी समान की खरीदारी की भी मनाही है।

    मृत्यु पंचक के दौरान शव का अंतिम संस्कार करने से पहले कुछ विशेष क्रिया का विधान है। अन्यथा परिवार पर संकट मंडराने लगता है। इसलिए यदि इस दौरान परिवार के किसी सदस्य की मृत्य हो जाती है तो परिवार के अन्य सदस्यों को इस दौरान कुश के पांच पुतले बनाकर पहले उनका अंतिम संस्कार करना चाहिए। ऐसा करने से पंचक के अशुभ प्रभाव से बचा जा सकता है।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।