Monthly Career Horoscope August 2023: कार्यक्षेत्र में कैसा रहेगा यह महीना? जानने के लिए पढ़िए मासिक राशिफल
Monthly Career Horoscope August 2023 23 July to 29 July 2023 जल्द ही अगस्त का महीना शुरू होने जा रहा है। राशिफल में बताया गया है कि अगस्त का महीना सभी ...और पढ़ें

नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क । Monthly Career Horoscope August 2023: राशिफल में विभिन्न क्षेत्रों के विषय में बताया जाता है। जिसमें कार्यक्षेत्र भी एक है। अब जब अगस्त का महीना शुरू होने जा रहा है। तो इससे जुड़े कई प्रश्न लोगों के मन में उठ रहे हैं। बता दें कि ज्योतिष दृष्टिकोण से यह महीना सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस माह में तीन प्रमुख ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। इसका असर जातक के कार्यक्षेत्र पर भी दिखाई देगा। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं मासिक करियर राशिफल।
मेष मासिक करियर राशिफल (Aries Monthly Career Horoscope August 2023)

करियर के लिए प्रयास कर रहे जातकों के लिए यह महीना अत्यधिक परिश्रम वाला रहेगा। आप अपने परिश्रम से अपना भाग्य बदल सकते हैं। इस महीने आपको मनचाहा जॉब का ऑफर मिल सकता है। महीने के उत्तरार्ध में वाणी पर संयम रखें नहीं तो आपका अपने अधिकारियों से मतभेद बढ़ सकता है, जिसका असर आपके जॉब पर भी दिखाई देगा।
वृषभ मासिक करियर राशिफल (Taurus Monthly Career Horoscope August 2023)

करियर के लिए प्रयास कर रहे जातकों के लिए यह महीना लाभदायक रहेगा। आपका आपके अधिकारियों से अच्छे संबंध बनेंगे। आपके व्यवहार से अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे, जिस कारण आपको पदोन्नति भी मिल सकती है। यह महीना आपके लिए सुखद रहेगा, कार्य के प्रति आपका समर्पण आपको प्रगति दिलाएगा।
मिथुन मासिक करियर राशिफल (Gemini Monthly Career Horoscope August 2023)
.jpg)
इस महीने करियर के लिए परिश्रम करने वाले मिथुन राशि के जातकों के लिए सुखद समाचार प्राप्त होगा। आपका परिश्रम इस महीने सार्थक हो सकता है। आप जिस कार्य की खोज में हैं, वह कार्य आपको मिल सकता है। विदेश जाने के अवसर बन सकते हैं।
कर्क मासिक करियर राशिफल (Cancer Monthly Career Horoscope August 2023)

करियर को लेकर यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। परंतु, अत्यधिक परिश्रम की आवश्यकता होगी। साथ ही आपका मनपसंद कार्यक्षेत्र आपको मिल सकता है। अपने अधिकारी वर्ग के साथ मधुर संबंध रखने से इस महीने आपको आपके कार्य में सफलता मिलती दिखेगी। आपके अधिकारी वर्ग आपके प्रति सौम्य भाव रखेंगे व आपको पदोन्नति आदि मिल सकती है।
सिंह मासिक करियर राशिफल (Leo Monthly Career Horoscope August 2023)

करियर को लेकर यह महीना सिंह राशि वालों के लिए ठीक-ठाक रहेगा। परंतु परिश्रम के हिसाब से सफलता मिलने में संदेह रहेगा। आप जिस सफल व्यवसाय में जॉब पाना चाहते हैं, इस महीने उसके लिए भरसक प्रयास के बाद भी आपको सफलता मिलने की संभावना कम है।
कन्या मासिक करियर राशिफल (Virgo Monthly Career Horoscope August 2023)

करियर के हिसाब से यह महीना आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। जिस परीक्षा के लिए आप तैयारी कर रहे हैं, उसमें आपको सफलता मिलेगी। साथ ही जिस क्षेत्र में जाने के लिए आप मन में सोच रहे हैं, उस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आपको विशेष मार्गदर्शक व्यक्ति का संपर्क मिलेगा। जिससे आपको करियर में सफलता मिलेगी।
तुला मासिक करियर राशिफल (Libra Monthly Career Horoscope August 2023)

करियर को लेकर यह महीना तुला राशि वालों के लिए ठीक नहीं है। आप जिस क्षेत्र में प्रयास कर रहे हैं, उसमें सफलता मिलने में अभी आपको समय लगेगा। अच्छा होगा अपने प्रयास को जारी रखें, मन में नकारात्मक विचारों को ना आने दें। सार्थक प्रयास करियर में करें। आगामी समय में सफलता प्राप्त होगी। महीने के उत्तरार्ध में कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है।
वृश्चिक मासिक करियर राशिफल (Scorpio Monthly Career Horoscope August 2023)

करियर में प्रयास कर रहे लोगों के लिए यह महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको अपने करियर के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ेगा। आपके अधिकारी वर्ग आप के विरोध में जा सकते हैं। जिस कारण आपको काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अच्छा होगा अपने अधिकारी वर्ग से संबंध मधुर रखें व अपने कार्य क्षेत्र में सफलता के लिए भरपूर मेहनत करें।
धनु मासिक करियर राशिफल ( Sagittarius Monthly Career Horoscope August 2023)

करियर में इस महीने धनु राशि वालों के लिए सफलता के योग बन रहे हैं। आप जिस कार्य क्षेत्र में जाना चाहते हैं, उसमें आपको मनचाहा पद मिल सकता है। साथ ही विदेश जाने के योग बन सकते हैं। शिक्षा क्षेत्र में प्रयास कर रहे जातकों के लिए सफलता मिलेगी। आपको आपके कार्य क्षेत्र में कोई विशेष लाभ मिल सकता है।
मकर मासिक करियर राशिफल (Capricorn Monthly Career Horoscope August 2023)

मकर राशि वालों के लिए यह महीना करियर के हिसाब से उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। अथक प्रयास करने पर भी आप जैसी सफलता चाहते हैं, उसमें सफलता मिलना मुश्किल है। साथ ही करियर के मामले में आपको अपने सहयोगियों से मनचाहा सहयोग ना मिलने से परिस्थितियां आपके विपरीत जा सकती हैं। अतः आपको अथक प्रयास और सहयोग की आवश्यकता है।
कुंभ मासिक करियर राशिफल (Aquarius Monthly Career Horoscope August 2023)

आर्थिक स्थिति के कारण इस महीने आपको करियर में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। करियर की दृष्टि से यह महीना खासा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आपका कोई गलत निर्णय आपकी सारी मेहनत को खत्म कर सकता है। इसलिए नकारात्मक बातों से निकलकर, करियर के लिए भरसक प्रयास करें।
मीन मासिक करियर राशिफल (Pisces Monthly Career Horoscope August 2023)

करियर के लिए प्रयास कर रहे लोगों के लिए यह महीना सफलता से भरा रहेगा। आप जिस कार्य के लिए प्रयास कर रहे हैं, उसमें सफलता मिलेगी। शिक्षा या करियर क्षेत्र में आप जिसको भी चुनना चाहते हैं, उसमें आपको सुगमता से प्राप्त हो जाएगा। इस महीने परिवार व मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलने से आप अपना मनचाहा काम पूरा कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ए जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिकत, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।