Astro Tips: नहाने के पानी में मिलाएं ये 5 चीजें, चंद दिनों में दूर हो जाएगी कंगाली
Astro Tips जानकारों की मानें तो वास्तु नियमों का पालन न करने से व्यक्ति को जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आर्थिक स्थिति चरमरा जाती है। अगर आप भी आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं तो पानी में इन चीजों को मिलाकर स्नान करें।

नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क | Astro Tips: वास्तु शास्त्र में सुख, शांति और समृद्धि प्राप्ति हेतु कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से जीवन में व्याप्त सभी दुखों का नाश होता है। साथ ही घर में सुख और समृद्धि का आगमन होता है। जानकारों की मानें तो वास्तु नियमों का पालन न करने से व्यक्ति को जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आर्थिक स्थिति चरमरा जाती है। अगर आप भी आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो पानी में इन चीजों को मिलाकर स्नान करें। ऐसा करने से न केवल बुरी बला टल जाती है, बल्कि जीवन में व्याप्त सभी संकटों का भी नाश होता है। आइए जानते हैं-
- अगर आप आर्थिक तंगी की समस्या को दूर करना चाहते हैं, तो हर गुरुवार के दिन पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाकर स्नान करें। आप चाहे तो रोजाना पानी में हल्दी मिलाकर स्नान कर सकते हैं। इस उपाय को करने से कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है। इससे अविवाहितों लड़कियों की शीघ्र शादी के योग बनते हैं। साथ ही सुख, सौभग्य और धन में वृद्धि होती है।
- ज्योतिषियों की मानें तो पानी में घी मिलाकर नहाने से शारीरिक कष्टों का नाश होता है। अगर आप मौसमी बीमारी से पीड़ित हैं, तो नहाने वाले पानी में एक बूंद घी मिलाकर स्नान करें। इस उपाय को हर शुक्रवार के दिन करें। इस उपाय को करने से शीघ्र शादी के योग बनते हैं।
- अगर आप पारिवारिक कलह और आर्थिक तंगी की समस्या से निजात पाना चाहते हैं, तो रोजाना पानी में नमक मिलाकर स्नान करें। इस उपाय को करने से जीवन में व्याप्त दुख, संकट और कष्ट दूर हो जाते हैं। साथ ही वास्तु दोष भी दूर होता है।
- ज्योतिषियों की मानें तो पानी में गुलाब जल मिलाकर स्नान करने से सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है। साथ ही शारीरिक कष्टों से भी निजात मिलता है। इसके लिए रोजाना पानी में कुछ बूंदे गुलाब जल मिलाकर स्नान करें।
- अगर आपके घर में किसी को बुरी नजर लग गई है, तो नकारात्मक शक्तियों के प्रभाव को कम करने के लिए पीड़ित व्यक्ति को पानी में कच्चा दूध मिलाकर स्नान करने की सलाह दें। ऐसा करने से बुरी बला टल जाती है। इस उपाय को सोमवार के दिन करने से अधिक लाभ प्राप्त होता है।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।