Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mishri Ke Upay: मिश्री के इन उपायों से मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी

    By Kaushik SharmaEdited By: Kaushik Sharma
    Updated: Fri, 02 Feb 2024 06:11 PM (IST)

    Mishri Ke Upay ज्योतिष शास्त्र में बताए गए उपायों को करने से इंसान अपने जीवन में सभी कामों में सरलता से सफलता प्राप्त कर सकता है। इन उपायों को करने से इंसान अपने जीवन की सभी परेशानियों से छुटकारा पा सकता है। इनमें से मिश्री के उपाय बेहद लाभकारी माने जाते हैं। मिश्री के उपाय इंसान के लिए कल्याणकारी माने जाते हैं।

    Hero Image
    Mishri Ke Upay: मिश्री के इन उपायों से मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Mishri Ke Upay: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का बेहद महत्व है। ज्योतिष शास्त्र में बताए गए उपायों को करने से इंसान अपने जीवन में सभी कामों में सरलता से सफलता प्राप्त कर सकता है। ऐसा कहा जाता है कि ज्योतिष शास्त्र के उपायों को करने से जीवन की सभी परेशानियां से छुटकारा पाया जा सकता है। इनमें से मिश्री के उपाय बेहद लाभकारी माने जाते हैं। धार्मिक मत के अनुसार, मिश्री के उपायों की मदद से धन की देवी मां लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होती है और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे मिश्री के उपायों के बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मिश्री के उपाय (Mishri Ke Upay)

    -धार्मिक मान्यता के अनुसार, मिश्री मां लक्ष्मी की प्रिय है। मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने के बाद मिश्री का भोग लगाएं। इसके बाद लोगों में प्रसाद का वितरण करें। कहा जाता है कि ऐसा करने से परिवार के सदस्यों के बीच खुशहाली में वृद्धि होती है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

    यह भी पढ़ें: Tulsi Vastu Tips: घर के इन स्थानों पर न रखें तुलसी, वरना हाथ में नहीं टिकेगा पैसा

    -अगर आप शनि के बुरे प्रभाव से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो मिश्री के उपाय से निजात पा सकते हैं। सनातन धर्म में शनिवार का दिन भगवान शनि देव को समर्पित है, तो इस दिन मिश्री के दाने चीटियों को खिलाएं। मान्यता है कि इस उपाय को करने से शनि दोष दूर होता है।

    -अगर आप मनचाहा जीवनसाथी पाना चाहते हैं, तो भगवान श्रीकृष्ण जी और श्री राधा जी के मंदिर में उनकी पूजा-अर्चना कर फूलों की माला अर्पित करें। इसके बाद मिश्री के साथ तुलसी दल को शामिल कर भोग लगाएं। कहा जाता है कि इस उपाय को करने से मनचाहा जीवनसाथी मिलता है।

    -कार्यक्षेत्र में परेशानियों से निजात पाने के लिए और मनचाही जॉब पाने के लिए बुधवार के दिन श्रद्धा अनुसार मिश्री का दान करें और कपूर जलाकर उस पर थोड़ी सी मिश्री डाल दें। इस उपाय को करने से इंसान को जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है और नौकरी संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips For Tortoise: कछुएं को माना गया है बेहद शुभ, जानिए घर में कैसे करें उपयोग?

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    Pic Credit - Freepik

    comedy show banner
    comedy show banner