Mesh Sankranti 2025 Daan: मेष संक्रांति पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, खुशियों से भर जाएगा जीवन
ज्योतिषियों की मानें तो मेष संक्रांति (Mesh Sankranti 2025 Yoga) के शुभ अवसर पर सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही स्नान-ध्यान समय तक शिववास योग का निर्माण हो रहा है। इस दौरान स्नान-ध्यान के बाद भगवान शिव का अभिषेक करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। साथ ही सभी प्रकार के संकटों से मुक्ति मिलेगी।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, सोमवार 14 अप्रैल को मेष संक्रांति है। यह पर्व सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने की तिथि पर मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर गंगा स्नान कर सूर्य देव की पूजा एवं साधना की जाती है। असुविधा होने पर साधक घर पर पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं। संक्रांति तिथि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा समेत अन्य नदियों में स्नान-ध्यान करते हैं।
इसके बाद सूर्य देव की उपासना करते हैं। साथ ही जप और तप करते हैं। इसके बाद अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार दान करते हैं। संक्रांति तिथि पर दान करना बेहद शुभ माना जाता है। दान करने वाले साधक पर न केवल सूर्य देव की ब्लकि भगवान विष्णु की भी कृपा बरसती है। अगर आप भी सूर्य देव की कृपा पाना चाहते हैं, तो संक्रांति तिथि पर स्नान-ध्यान के बाद भक्ति भाव से सूर्य देव की पूजा करें। वहीं, पूजा के बाद राशि अनुसार इन चीजों (Mesh Sankranti 2025 Daan) का दान करें।
यह भी पढ़ें: मेष संक्रांति से इन लोगों के जीवन में होगा बड़ा बदलाव, पूरी होगी मनचाही मुराद
राशि अनुसार दान
- मेष राशि के जातक मेष संक्रांति के दिन गेहूं और गुड़ का दान करें।
- वृषभ राशि के जातक संक्रांति के दिन चावल और आटा का दान करें।
- मिथुन राशि के जातक मेष संक्रांति पर हरी सब्जी और फल का दान करें।
- कर्क राशि के जातक संक्रांति के दिन चावल, दूध और चीनी का दान करें।
- सिंह राशि वाले सूर्य देव की कृपा पाने के दिन गुड़ और मूंगफली का दान करें।
- कन्या राशि के जातक मेष संक्रांति के दिन लोगों में शर्बत का वितरण करें।
- तुला राशि के जातक मेष संक्रांति के दिन सफेद वस्त्र का दान करें।
- वृश्चिक राशि के जातक संक्रांति के दिन तांबे के बर्तन और अन्न का दान करें।
- धनु राशि के जातक संक्रांति के दिन चने की दाल और पके केले का दान करें।
- मकर राशि के जातक मेष संक्रांति के दिन काले तिल और छाता का दान करें।
- कुंभ राशि के जातक मेष संक्रांति के दिन चमड़े के जूते-चप्पल का दान करें।
- मीन राशि के जातक खिचड़ी बनाकर जरूरतमंदों के मध्य वितरित करें।
सूर्य देव मंत्र
1. ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:।
2. जपाकुसुम संकाशं काश्यपेयं महाद्युतिम ।
तमोsरिं सर्वपापघ्नं प्रणतोsस्मि दिवाकरम ।।
3. ऊँ आकृष्णेन रजसा वर्तमानो निवेशयन्नमृतं मर्त्यण्च ।
हिरण्य़येन सविता रथेन देवो याति भुवनानि पश्यन ।।
4. ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।।
5. ऊँ आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्न: सूर्य: प्रचोदयात ।।
यह भी पढ़ें: सूर्य देव की पूजा के समय करें इन मंत्रों का जप, दूर हो जाएंगे सभी संकट
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।