May 2021 Vrat & Festival Calendar: मई 2021 में आएंगे ये व्रत और त्यौहार, देखें पूरी लिस्ट
May 2021 Vrat Festival Calendar हमारे समजा में व्रत एवं त्यौहार बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। हिंदू धर्म में व्रत और उपवास रखए जाते हैं जो किसी न किसी भगवान को समर्पित होते हैं। भक्त देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए व्रत करते हैं।

May 2021 Vrat & Festival Calendar: हमारे समजा में व्रत एवं त्यौहार बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। हिंदू धर्म में व्रत और उपवास रखए जाते हैं जो किसी न किसी भगवान को समर्पित होते हैं। भक्त देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए व्रत करते हैं। जो व्यक्ति पूरे विधि-विधान के साथ व्रत करता है उस पर भगवान की विशेष कृपा बनी रहती है। भारत की बात करें तो यहां अलग-अलग समाज और प्रांत हैं जहां के व्रत और त्यौहार अलग-अलग होते हैं। हर किसी के पर्व मनाने का तरीका अलग होता है। देखा जाए तो इस वर्ष यानी 2020 में त्यौहारों की रौनक फीकी रही है। लेकिन उम्मीद है कि अगले वर्ष ऐसा नहीं होगा। इसी के चलते हर कोई वर्ष 2021 का इंतजार कर रहे हैं।
नए साल के साथ व्रत और त्यौहारों का तांता एक बार फिर लग जाएगा। हिंदू धर्म पंचांग के अनुसार, नए वर्ष में कई त्यौहार आएंगे। जनवरी, फरवरी, मार्च और अप्रैल के व्रत एवं त्यौहारों की सूची हम आपको पहले ही बता चुके हैं। जागरण अध्यात्म के इस लेख में हम आपको मई महीने की पूरी लिस्ट बता रहे हैं। इस महीने बरूथिनी एकादशी, शनि प्रदोष, ईद-उल-फितर, विनायक चतुर्थी, मोहिनी एकादशी, बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख पूर्णिमा जैसे व्रत एवं त्यौहार आएंगे। आइए जानते हैं मई 2021 में कौन-कौन से व्रत एवं त्यौहार आने वाले हैं।
मई 2021: व्रत एवं त्योहारों की सूची
07 मई: बरूथिनी एकादशी
08 मई: शनि प्रदोष
09 मई: मासिक शिवरात्रि
12 मई: ईद-उल-फितर
15 मई: विनायक चतुर्थी
22 मई: मोहिनी एकादशी
24 मई: सोम प्रदोष व्रत
26 मई: बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख पूर्णिमा
29 मई: संकष्टी चतुर्थी
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।