विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mauni Amavasya 2023: मौनी अमावस्या पर स्नान के साथ इन 5 कार्यों से मिलेगा पितरों का आशीर्वाद

By Shivani SinghEdited By: Shivani Singh
Published: Fri, 20 Jan 2023 08:38 AM (IST)Updated: Sat, 21 Jan 2023 11:00 AM (IST)

Mauni Amavasya 2023 इस साल मौनी अमावस्या पर 30 सालों बाद अद्भुत खप्पर योग बन रहा है। माघ मास में ...और पढ़ें

Mauni Amavasya 2023: मौनी अमावस्या पर करें ये 5 काम, मिलेगा पितरों का आशीर्वाद
Mauni Amavasya 2023: मौनी अमावस्या पर करें ये 5 काम, मिलेगा पितरों का आशीर्वाद

नई दिल्ली, Mauni Amavasya 2023: आज देशभर में मौनी अमावस्या के दिन पवित्र स्नान और विशेष पूजा की जा रही है। मौनी अमावस्या पर इस बार काफी दुर्लभ योग बन रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, शनिवार के दिन अमावस्या होने के कारण इसे शनिश्चरी अमावस्या भी कहा जाएगा। पंचांग के अनुसार, माघ मास में पड़ने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है। इस दिन स्नान-दान के साथ पितरों का तर्पण करना शुभ माना जाता है। मौनी अमावस्या के दिन भगवान श्री हरि विष्णु के साथ पितृगणों की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। जानिए मौनी अमावस्या के दिन कौन से उपाय करने से पितर होंगे प्रसन्न।

Mauni Amavasya 2023: 21 या 22 जनवरी कब है मौनी अमावस्या? जानिए स्नान-दान का मुहूर्त और पूजा विधि

तर्पण और पिंडदान

अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण और पिंडदान करना शुभ माना जाता है। इस दिन नदी के तट पर दक्षिण दिशा की ओर मुख करके जल में तिल मिलाकर पितरों को तर्पण दें। इसके साथ ही निमित्त पिंडदान करें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और पितृगण वंश वृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

पीपल की पूजा

मौनी अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करना भी शुभ माना जाता है। क्योंकि इस दिन पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी के साथ-साथ अन्य देवता वास करते हैं। इसके साथ ही पीपल के पेड़ की पूजा करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है। इसलिए अमावस्या के दिन पीपल में जल अर्पित करें। इसके साथ ही सफेद रंग की मिठाई अर्पित करके परिक्रमा लगाएं।

दान

मौनी अमावस्या के दिन दिए गए दान को महादान माना जाता है। इसलिए इस दिन अपनी योग्यता के हिसाब से जरूरतमंदों, गरीबों को आटा, चावल, कंबल, तिल से बनी चीजें, मिठाई, चीनी, दूध आदि दान कर सकते हैं। इससे जीवन के कई कष्टों से छुटकारा मिल जाएगा।

सूर्यदेव की पूजा

मौनी अमावस्या के दिन भगवान सूर्य को अर्घ्य जरूर दें। जल चढ़ाते समय तांबे के लोटे में लाल सिंदूर, लाल फूल, काले तिल भी डाल लें।

इन पशु-पक्षियों को खिलाएं भोजन

मौनी अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण और पिंडदान करने के साथ गाय, कौवा, कुत्ता , चींटी आने के लिए भोजन रखें। ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलेगी।

करें शनिदेव की पूजा

शनिवार के दिन पड़ने के कारण शनिदेव की पूजा करने से विशेष फलों की प्राप्ति होगी। इसलिए इस दिन शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें। इसके साथ ही सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।