Mauni Amavasya 2023: मौनी अमावस्या कब? जानिए गंगा स्नान का शुभ मुहूर्त और महत्व
Mauni Amavasya 2023 मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही जरूरतमंदों को अन्न गर्म वस्त्र फल आदि का दान करें। जानिए मौनी अमावस्या की तिथि शुभ मुहूर्त।

नई दिल्ली, Mauni Amavasya 2023: पंचांग के अनुसार, माघ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है। हिंदू धर्म में इस मास को काफी शुभ माना जाता है। इस दिन गंगा स्नान के साथ दान करना पुण्यकारी माना जाता है। पंचांग के अनुसार साल 2024 की पहली अमावस्या है। इस अमावस्या को माघी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन स्नान दान के साथ पितरों का तर्पण और पिंडदान करना भी शुभ माना जाता है जानिए मौनी अमावस्या की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व।
कब है मौनी अमावस्या 2023?
माघ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि का प्रारंभ- 21 जनवरी, शनिवार को सुबह 06 बजकर 17 मिनट पर शुरू
माघ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि का समापन- 22 जनवरी, रविवार को सुबह 02 बजकर 22 मिनट तक
उदया तिथि के आधार पर मौनी अमावस्या 21 जनवरी 2023, शनिवार को है।
मौनी अमावस्या 2023 पर बन रहा शुभ योग
सर्वार्थ सिद्धि योग- सुबह 06 बजकर 30 मिनट से सुबह 07 बजकर 14 मिनट तक
हर्षण योग- 21 जनवरी को दोपहर 2 बजकर 34 मिनट तक
स्नान -दान का शुभ मुहूर्त
मौनी अमावस्या के दिन स्नान और दान का विशेष महत्व है। इसलिए इस दिन सूर्योदय के समय गंगा स्नान जरूर करें। अगर आप गंगा स्नान के लिए नहीं जा पा रहे हैं,तो घर में ही नहाने वाले पानी में थोड़ा सा गंगाजल डाल लें और मां गंगा का ध्यान करते हुए स्नान कर लें। ऐसा करने से गंगा में स्नान करने के बाद पुण्य की प्राप्ति होगी। पंचांग के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन सुबह 08 बजकर 34 मिनट से 09 बजकर 53 मिनट के बीच स्नान करना काफी शुभ होगा।
डिसक्लेमर
इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।