Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Masik Shivratri: 2024 में कब-कब मनाई जाएगी मासिक शिवरात्रि, यहां देखें सूची

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Mon, 11 Dec 2023 12:53 PM (IST)

    Masik Shivratri 2024 मासिक शिवरात्रि शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन पर साधक व्रत करते हैं और महादेव की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसा करने से साधक को सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। जल्द ही नए साल यानी 2024 की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि 2024 में कब-कब मासिक शिवरात्रि मनाई जाएगी।

    Hero Image
    Masik Shivratri List 2024 में कब-कब मनाई जाएगी मासिक शिवरात्रि?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Margashirsha Masik Shivratri: हर महीने में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। वहीं, फाल्गुन माह में मनाई जाने वाली शिवरात्रि को महा शिवरात्रि के रूप में जाना जाता है। माना जाता है कि जो भक्त इस दिन व्रत रखते हैं और भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करते हैं उनपर भगवान की विशेष कृपा बनी रहती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मासिक शिवरात्रि का महत्व

    भगवान शिव की कृपा प्राप्ति के लिए मासिक शिवरात्रि का दिन उत्तम माना गया है। शिव पुराण में कहा गया है कि मासिक शिवरात्रि का व्रत करने से साधक को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही इस व्रत को करने से दांपत्य जीवन में भी खुशियां बनी रहती हैं।

    यदि किसी जातक के विवाह में अड़चने आ रही हैं तो मासिक शिवरात्रि के व्रत से वह बाधाएं दूर होती हैं और साधक को सुयोग्य जीवनसाथी की प्राप्ति होती है। ऐसे में मासिक शिवरात्रि के दिन व्रत और विधि-विधानपूर्वक महादेव की पूजा-अर्चना जरूर करनी चाहिए। 

    यह भी पढ़ें - Masik Shivratri 2023: पूजा के समय जरूर करें इस शक्तिशाली स्तोत्र का पाठ, दूर हो जाएंगे सभी दुख और संताप

    मासिक शिवरात्रि लिस्ट (Masik Shivratri list)

    पौष मासिक शिवरात्रि - 09 जनवरी 2024, मंगलवार

    माघ मासिक शिवरात्रि - 08 फरवरी 2024, गुरुवार

    महा शिवरात्रि (फाल्गुन शिवरात्रि) - 08 मार्च 2024, शुक्रवार

    चैत्र मासिक शिवरात्रि - 07 अप्रैल 2024, रविवार

    वैशाख मासिक शिवरात्रि - 06 मई 2024, सोमवार

    ज्येष्ठ मासिक शिवरात्रि - 04 जून 2024, मंगलवार

    ज्येष्ठ मासिक शिवरात्रि - 04 जुलाई 2024, गुरुवार

    सावन मासिक शिवरात्रि - 02 अगस्त 2024, शुक्रवार

    भाद्रपद मासिक शिवरात्रि - 01 सितम्बर 2024, रविवार

    अश्विन मासिक शिवरात्रि - 30 सितम्बर 2024, सोमवार

    कार्तिक मासिक शिवरात्रि - 30 अक्टूबर 2024, बुधवार

    मार्गशीर्ष मासिक शिवरात्रि - नवम्बर 29, 2024, शुक्रवार

    पौष मासिक शिवरात्रि - 29 दिसंबर 2024, रविवार

    यह भी पढ़ें - Masik Shivratri 2023: मासिक शिवरात्रि पर करें पार्वती चालीसा का पाठ, प्रसन्न होंगे भगवान शिव

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'