Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Masik Shivratri 2023: मासिक शिवरात्रि पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, पूरी होगी मनचाही मुराद

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 06 Dec 2023 04:21 PM (IST)

    इस व्रत के पुण्य प्रताप से विवाहित महिलाओं को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वहीं अविवहितों की शादी के योग बनने लगते हैं। अतः साधक मासिक शिवरात्रि पर देवों के देव महादेव और मां पार्वती की पूजा करते हैं। शास्त्रों में निहित है कि कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर भगवान शिव और माता पार्वती परिणय सूत्र में बंधे थे।

    Hero Image
    Masik Shivratri 2023: मासिक शिवरात्रि पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, पूरी होगी मनचाही मुराद

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली | Masik Shivratri 2023: हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। इस प्रकार, मार्गशीर्ष माह में 11 दिसंबर को मासिक शिवरात्रि है। इस व्रत के पुण्य प्रताप से विवाहित महिलाओं को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वहीं, अविवहितों की शादी के योग बनने लगते हैं। अतः साधक मासिक शिवरात्रि पर देवों के देव महादेव और मां पार्वती की पूजा करते हैं। शास्त्रों में निहित है कि कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर भगवान शिव और माता पार्वती परिणय सूत्र में बंधे थे। अगर आप भी मनचाहा वर पाना चाहते हैं, तो मासिक शिवरात्रि पर विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जाप अवश्य करें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: धनु संक्रांति पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, करियर और कारोबार को मिलेगा नया आयाम

    राशि अनुसार मंत्र जाप

    • मेष राशि के जातक मासिक शिवरात्रि पर विधि-विधान से भगवान शिव एवं मां पार्वती की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का एक माला जाप करें।
    • वृषभ राशि के जातक मासिक शिवरात्रि पर स्नान-ध्यान कर विधिवत महादेव की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय 'ॐ भीमशंकर नमः' मंत्र का जाप करें।
    • मिथुन राशि के जातक मासिक शिवरात्रि पर गंगाजल में बेलपत्र मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस समय 'ॐ डमरूधारी नमः' मंत्र का जाप करें।
    • कर्क राशि के जातक मासिक शिवरात्रि पर कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही पूजा के समय 'ॐ चंद्रधारी नमः' मंत्र का जाप करें। इस मंत्र जाप से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है।
    • सिंह राशि के जातक मासिक शिवरात्रि पर विधिपूर्वक भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें। इस समय 'ॐ कैलाश पति नमः' मंत्र का एक माला जाप करें।
    • कन्या राशि के जातक मासिक शिवरात्रि पर जल में दूर्वा और बेलपत्र मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही पूजा के समय 'ॐ मलिकार्जुन नमः' मंत्र का जाप करें।  
    • तुला राशि के जातक मासिक शिवरात्रि पर पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही पूजा के समय 'ॐ बम भोले नमः' मंत्र का जाप करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक मासिक शिवरात्रि पर जल में शहद और सुगंध मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही पूजा के समय 'ॐ विश्वनाथ नमः' मंत्र का जाप करें।
    • धनु राशि के जातक मासिक शिवरात्रि पर स्नान-ध्यान करने के बाद पंचोपचार कर भगवान शिव की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय 'ॐ ओंकारेश्वर नमः' मंत्र का जाप करें।
    • मकर राशि के जातक मासिक शिवरात्रि पर जल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस समय 'ॐ उमापति नमः' मंत्र का जाप करें।
    • कुंभ राशि के जातक मासिक शिवरात्रि पर विधि-विधान से अपने आराध्य महादेव की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय 'ॐ नीलकंठ नमः' मंत्र का जाप करें।  
    • मीन राशि के मासिक शिवरात्रि पर गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस समय 'ॐ केदारनाथ नमः' मंत्र का जाप करें।

    यह भी पढ़ें: प्रदोष व्रत पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।