Masik Durgashtami: कब है मासिक दुर्गाष्टमी, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का महत्व
Masik Durgashtami 2021 Date हर महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को दुर्गा अष्टमी मनाई जाती है। इस दिन भक्त दुर्गा मां की पूजा करते हैं। मुख्य दुर्गाष्टमी अश्विन माह में नौ दिन के शारदीय नवरात्रि उत्सव के दौरान आती है।

Masik Durgashtami 2021 Date: हर महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को दुर्गा अष्टमी मनाई जाती है। इस दिन भक्त दुर्गा मां की पूजा करते हैं। मुख्य दुर्गाष्टमी अश्विन माह में नौ दिन के शारदीय नवरात्रि उत्सव के दौरान आती है। इसे महाष्टमी भी कहा जाता है। दुर्गाष्टमी पर मां के भक्त पूरे दिन व्रत करते हैं और पूजा करते हैं। कहा जाता है कि जो लोग इस तिथि पर मां दुर्गा की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ करते हैं उन्हें शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस दिन दुर्गा मंत्रों का पाठ किया जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति को स्वास्थ्य, धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही दुर्गा मां की आरती और भजन भी गाए जाते हैं। आइए जानते हैं मासिक दुर्गाष्टमी शुभ मुहूर्त और महत्व।
मासिक दुर्गाष्टमी शुभ मुहूर्त:
फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष की अष्टमी
फाल्गुन मास की अष्टमी तिथि प्रारंभ- 21 मार्च, रविवार सुबह 7 बजकर 9 मिनट से
फाल्गुन मास की अष्टमी तिथि समाप्त- 22 मार्च, सोमवार सुबह 9 बजे तक
दुर्गा अष्टमी व्रत का महत्व:
मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए इस दिन व्रत व पूजा की जाती है। शारदीय नवरात्रि के दौरान पड़ने वाली महाष्टमी का महत्व बहुत ज्यादा होता है। इसी तरह हर माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को दुर्गाष्टमी मनाई जाती है और इस दिन का महत्व अत्याधिक होती है। इस मां अपने भक्तों की अराधना से प्रसन्न होकर उन पर हमेशा अपनी कृपा बनाए रखती हैं। इतना ही नहीं, मां आदिशक्ति जगदंबे उनके सारे कष्टों का हरण कर लेती है। जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।