Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Masik Durgashtami 2024: मासिक दुर्गाष्टमी के दिन इन चीजों का करें दान, जीवन में होगा खुशियों का आगमन

    By Kaushik SharmaEdited By: Kaushik Sharma
    Updated: Sat, 13 Jan 2024 10:27 AM (IST)

    सनातन धर्म में मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की पूजा-व्रत करने का विधान है। हर माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। इस बार पौष माह में मासिक दुर्गाष्टमी 18 जनवरी को है। धार्मिक मत के अनुसार इस खास अवसर पर जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा की पूजा- व्रत करने से साधक का जीवन सुखमय होता है।

    Hero Image
    Masik Durgashtami 2024: मासिक दुर्गाष्टमी के दिन इन चीजों का करें दान, जीवन में होगा खुशियों का आगमन

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Masik Durgashtami 2024: सनातन धर्म में मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की पूजा-व्रत करने का विधान है। हर माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। इस बार पौष माह में मासिक दुर्गाष्टमी 18 जनवरी को है। धार्मिक मत के अनुसार, इस खास अवसर पर जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा की पूजा- व्रत करने से साधक का जीवन सुखमय होता है और सभी प्रकार के दुख और संकट दूर होते हैं। मान्यता है कि इस दिन कुछ विशेष चीजों का दान करने से धन में वृद्धि होती है और सुख-शांति मिलती है। चलिए जानते हैं मासिक दुर्गाष्टमी के दिन किन चीजों का दान करना फलदायी होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मासिक दुर्गाष्टमी के दिन करें ये दान

    1. मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की विधिपूर्वक पूजा करने के बाद कन्याओं को खीर या हलवा खिलाएं। मां दुर्गा के प्रमुख भोग खीर और हलवा है। कहा जाता है कि इन चीजों का भोग लगाने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और सुख-शांति मिलती है।

    2. मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा को श्रृंगार का सामान अर्पित करें। इससे वैवाहिक जीवन सुखमय होता है।

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips for Kitchen: रसोई घर में रख लें ये खास चीजें, कभी खाली नहीं होंगे आपके धन भंडार

    3. मासिक दुर्गाष्टमी के अवसर पर कपड़ों का दान करना उत्तम माना जाता है। ऐसा करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

    4. अगर आप किसी रोग का सामना कर रहे हैं, तो मासिक दुर्गाष्टमी के दिन किसी को फाल दान करें। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

    5. अगर आप मां दुर्गा को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो इसके लिए मासिक दुर्गाष्टमी के दिन गरीब लोगों को देशी घी का दान दें। ऐसा करने से आर्थिक लाभ प्राप्त होता है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

    6. मासिक दुर्गाष्टमी के दिन अन्न और वस्त्र का दान करना उत्तम माना जाता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा से घर में खुशियों का आगमन होता है।

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips for Wealth: घर में रख सकते हैं उल्लू की मूर्ति? जानिए क्या मिलते हैं परिणाम

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।