Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Masik Durgashtami 2024: मासिक दुर्गाष्टमी पर मां दुर्गा को लगाएं इन चीजों का भोग, मनचाहा मिलेगा करियर

    सनातन धर्म में मासिक दुर्गाष्टमी (Masik Durgashtami 2024) का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि इस शुभ अवसर पर मां दुर्गा की पूजा करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में खुशियों का आगमन होता है। मासिक दुर्गाष्टमी के भोग में विशेष चीजों को शामिल करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

    By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Updated: Wed, 05 Jun 2024 05:25 PM (IST)
    Hero Image
    Masik Durgashtami 2024: मासिक दुर्गाष्टमी पर मां दुर्गा को लगाएं इन चीजों का भोग, मनचाहा मिलेगा करियर

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Masik Durgashtami 2024: हर महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मासिक दुर्गाष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस प्रकार ज्येष्ठ महीने में मासिक दुर्गाष्टमी 14 जून (Masik Durgashtami 2024 Date) को है। धार्मिक मान्यता है कि मां दुर्गा की विधिपूर्वक उपासना करने से सभी प्रकार के दुख, संकट, रोग और भय दूर होते हैं। साथ ही साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। ऐसा माना जाता है कि मां दुर्गा को विशेष चीजों का भोग लगाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है और माता रानी प्रसन्न होती हैं। आइए जानते हैं मां दुर्गा को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Bada Mangal 2024: बड़े मंगल पर पाना चाहते हैं हनुमान जी की कृपा, तो गांठ बांध लें ये बातें

    इन चीजों का लगाएं भोग (Masik Durgashtami 2024 Bhog)

    • मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की पूजा करें और उन्हें खीर का भोग लगाएं। इससे माता रानी प्रसन्न होंगी और उनकी कृपा प्राप्त होगी।
    • इसके अलावा मां दुर्गा के भोग में पंचामृत और शक्कर का भोग सकते हैं। मान्यता है कि इन चीजों का भोग लगाने से इंसान को दीर्घ आयु का वरदान प्राप्त होगा।
    • करियर में सफलता प्राप्त करने के लिए मां दुर्गा के भोग में केले को शामिल करें। ऐसा करने से इंसान की बुद्धि का विकास होगा और मनचाहा करियर मिलेगा।
    • अगर आप धन का लाभ चाहते हैं, तो मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा को दूध से बनी मिठाइयों का भोग लगाएं। इससे धन, वैभव और ऐश्वर्य मिलता है।

    इस मंत्र का करें जाप (Bhog Mantra)

    त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।

    मासिक दुर्गाष्टमी 2024 डेट और शुभ मुहूर्त (Masik Durgashtami 2024 Date Shubh Muhurat)

    पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 13 जून को रात 09 बजकर 33 मिनट पर होगी और वहीं, इसका समापन 15 जून को देर रात 12 बजकर 03 मिनट पर होगा। ऐसे में मासिक दुर्गाष्टमी का पर्व 14 जून को मनाया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Jyeshtha Amavasya 2024: ज्येष्ठ अमावस्या पर मां लक्ष्मी को इस तरह करें प्रसन्न, आय में होगी वृद्धि

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।