Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Marriage Upay : शादी में हो रही है देरी, तो करें ज्यातिष शास्त्र के अचूक उपाय

    By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi Dwivedi
    Updated: Thu, 18 Jan 2024 10:25 AM (IST)

    Marriage Upay गुरुवार का दिन शास्त्रों में बेहद खास माना गया है। इस दिन गुरु देव बृहस्पति की पूजा होती है। ऐसे में अगर इस शुभ दिन पर कुछ ज्योतिषीय उपाय किए जाए तो जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। वहीं जिन लोगों की शादी में देरी हो रही हैं उन्हें आज के दिन कुछ उपाय जरूर करने चाहिए जो यहां दिए गए हैं -

    Hero Image
    Marriage Upay : ज्यातिष शास्त्र के अचूक उपाय

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Marriage Upay: बृहस्पतिवार का दिन ज्यातिष शास्त्र में बेहद शुभ माना गया है। इस दिन गुरु देव बृहस्पति और श्री हरि भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। अगर इस विशेष दिन कुछ उपाय कर लिए जाए, तो जीवन की कई समस्याओं से निजात पाया जा सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे में जिन लोगों की शादी में लगातार मुश्किलें आ रही हैं, उन्हें आज के दिन कुछ उपाय जरूर करने चाहिए, जो इस प्रकार है -

    यह भी पढ़ें: Masik Durgashtami 2024 : आज मासिक दुर्गाष्टमी व्रत पर करें इन नियमों का पालन, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा

    शादी के लिए ज्योतिषीय उपाय

    नहाने के पानी में हल्दी मिलाएं

    ज्यातिष शास्त्र के अनुसार, गुरुवार के दिन अपने नहाने के पानी में हल्दी मिलाकर नहाएं। इसके बाद भगवान बृहस्पति की पूजा विधि अनुसार करें। इस उपाय को 7 बृहस्पतिवार करने से शादी से जुड़ी हर मुश्किलों से निजात मिल जाएगा, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इस दिन तामसिक चीजों का सेवन न करें।

    बृहस्पति देव के मंत्रों का जाप करें

    केले के पेड़ पर हल्दी मिलाकर जल चढ़ाएं। इसके बाद घी का दीपक जलाएं। साथ ही बृहस्पति देव के 'ॐ गुरवे नमः' या 'ॐ बृहस्पतये नमः' इन मंत्रों का 108 बार जाप करें। इस उपाय को लगातार 6 बृहस्पतिवार करें। इससे शीघ्र विवाह के योग बनेंगे।

    अपने पास रखें ये चीजें

    ज्यातिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के विवाह में समस्याएं आ रही हैं, उन्हें गुरुवार के दिन पीले वस्त्र धारण करना चाहिए। साथ ही अपने पास पीले रंग की चीजें जैस- पीले रंग के वस्त्र, हल्दी की गांठ, बृहस्पति यंत्र अपने पर्स में रखें। इस उपाय को कम से कम 11 बृहस्पतिवार करें, जिसका असर आपको जल्द मिल जाएगा।

    यह भी पढ़ेें: Masik Durgashtami 2024 : मासिक दुर्गाष्टमी के दिन पूजा के समय करें इस चालीसा का पाठ, दूर होंगे सभी दुख और संताप

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'