Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    March 2024 Shubh Muhurat: विवाह से लेकर मुंडन तक, यहां पढ़िए मार्च में आने वाले शुभ मुहूर्त की सूची

    Updated: Tue, 27 Feb 2024 12:31 PM (IST)

    March 2024 Shubh Muhurat मार्च माह की शुरुआत में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। हिन्दू धर्म में कोई भी मांगलिक कार्य शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है। ऐसे में इस माह में मांगलिक कार्यों के लिए कई शुभ योग बन रहे हैं। चलिए पंडित हर्षित शर्मा जी जानते हैं मार्च महीने में विवाह गृह प्रवेश के लिए कब-कब शुभ मुहूर्त बन रहे हैं।

    Hero Image
    March 2024 Shubh Muhurat: पढ़िए मार्च में पड़ने वाले सभी शुभ मुहूर्त।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। March 2024 Shubh Muhurat: हिंदू मान्यताओं के अनुसार, कोई भी मांगलिक या शुभ कार्य करने से पहले शुभ समय जरूर देखा जाता है। क्योंकि ऐसा माना गया है कि शुभ मुहूर्त में किए गए कार्य में देवी-देवताओं का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। इसलिए व्यक्ति को हमेशा वह कार्य शुभ परिणाम ही देता है। ऐसे में आइए जानते हैं मार्च माह में विवाह, नामकरण और गृह प्रवेश आदि जैसे कार्यों के लिए कौन-कौन से शुभ मुहूर्त रहने वाले हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मार्च 2024 में शुभ मुहूर्त सूची

    सर्वार्थ सिद्धि योग (Sarvartha Siddhi Yog)

    सर्वार्थ सिद्धि योग को ज्योतिष शास्त्र में एक बहुत ही शुभ योग माना जाता है। ऐसे में मार्च के महीने में 08, 10, 12, 16, 24, 29 और 31 मार्च के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है।

    अमृत सिद्धि योग

    अमृत सिद्धि योग को भी ज्योतिष शास्त्र में बहुत ही शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में 12 और 16 मार्च को अमृत सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है।

    वाहन और प्रॉपर्टी खरीद मुहूर्त

    वाहन की खरीदारी के लिए -  01, 08, 15, 17, 20, 25, 27, 28 और 29 मार्च का दिन उत्तम रहने वाला है।

    प्रॉपर्टी या घर इत्यादि की खरीद के लिए - 01, 05, 06, 10, 19, 29 और 30 मार्च को शुभ माना जा रहा है।

    विवाह आदि का शुभ मुहूर्त

    विवाह मुहूर्त - मार्च के माह में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त 01, 02, 03, 04, 05, 06, 07, 10, 11, और 12 मार्च का दिन शुभ रहेगा।

    गृह प्रवेश -  गृह प्रवेश कार्यक्रम के लिए 02, 06, 11, 16, 27, 29 और 30 मार्च का दिन अच्छा रहने वाला है।

    नामकरण के लिए मुहूर्त - 01, 03, 06, 07, 08, 11, 15, 17, 20, 24, 25, 27, 28 और 29 मार्च।

    अन्नप्राशन हेतु मुहूर्त - 08, 11, 27 मार्च

    कर्णवेध हेतु मुहूर्त - 003, 07, 8, 25, 27, 30 मार्च का दिन शुभ है।

    विद्यारम्भ हेतु मुहूर्त - 06, 20, 21, 27 पर शुभ मुहूर्त बन रहा है।

    जनेऊ मुहूर्त - मार्च के महीने में जनेऊ संस्कार के लिए 27, 29 शुभ मुहूर्त है।

    मुंडन मुहूर्त - मुंडन संस्कार के लिए 08, 20, 27 और 28 मार्च का दिन उत्तम रहेगा।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देंश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।