Morning Mantra Jaap: इन मंत्रों के साथ करें सुबह की शुरुआत, अच्छा गुजरेगा पूरा दिन
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंत्रों का विशेष महत्व बताया गया है। यदि नियम के अनुसार और सही ढंग से मंत्रों (Mantra Significance) का जाप किया जाए तो इससे व्यक्ति को जीवन में कई तरह के लाभ देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि सुबह की शुरुआत किन मंत्रों के साथ करनी चाहिए ताकि पूरा दिन अच्छा बना रहे।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Benefits of Mantra Jaap: हर व्यक्ति चाहता है कि उसके सुबह की शुरुआत अच्छी हो, ताकि उसका पूरा दिन अच्छा बना रहे। इसके लिए शास्त्रों में कुछ मंत्र बताए गए हैं, जो न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्व रखते हैं, बल्कि इसका सेहत पर भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ मंत्र, जो आपको लिए लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं।
ॐ का जाप
यह बहुत ही सरल, लेकिन असरदार मंत्र है। ऐसे में यदि आप सुबह के समय इस मंत्र का जाप करने से जीवन की कोई समस्याएं समाप्त हो सकती हैं। साथ ही स्वास्थ्य की दृष्टि से भी ॐ का जाप करना बेहतर माना गया है।
गायत्री मंत्र
ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्।।
गायत्री मंत्र को भी हिंदू धर्म में बहुत ही लाभकारी माना जाता है। ऐसे में यदि आप अपने दिन की शुरुआत गायत्री मंत्र के साथ करते हैं, तो इससे आपको जीवन में बहुत-से लाभ देखने को मिल सकते हैं।
महामृत्युंजय मंत्र
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् |
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् ||
भगवान शिव को समर्पित महामृत्युंजय मंत्र एक बहुत ही असरदार मंत्र माना गया है। माना जाता है कि इस मंत्र में अकाल मृत्यु को टालने की क्षमता है। ऐसे में आप सुबह-सुबह इस मंत्र का जाप करके महादेव की विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
विष्णु जी का मंत्र
ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय।।
ॐ श्री विष्णवे च विह्महे वासुदेवाय धीमहि।
तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्।।
सुबह विष्णु जी के इस मंत्र का जाप करने से आपको विष्णु जी की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। साथ ही आपका पूरा दिन भी अच्छा बना रहता है।
लक्ष्मी जी का मंत्र
ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:।
हिंदू धर्म में माता लक्ष्मी को धन की देवी माना गया है। ऐसे में यदि आप रोजाना माता लक्ष्मी के मंत्र का जाप करते हैं, तो उससे आपको जीवन में आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। माना जाता है कि रोजाना सुबह इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को कर्ज से छुटकारा मिल सकता है।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।