मंगला गौरी व्रत में क्या खाना चाहिए और किन चीजों का करें त्याग? वैवाहिक जीवन होगा खुशियों से भरा
मंगला गौरी व्रत सुहागिनों और कुंवारी कन्याओं के लिए महत्वपूर्ण है, जो वैवाहिक जीवन में खुशहाली लाता है। इस व्रत में सात्विक भोजन, फल और दूध का सेवन करें, जबकि गेहूं, चावल व तामसिक भोजन से परहेज करें और क्रोध व अपशब्दों से बचें।
-1785823404154_m.webp)
मंगला गौरी व्रत में न करें खान-पान की ये गलतियां (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैसे तो सभी के लिए सावन का महीना अधिक खास होता है, लेकिन यह पवित्र माह सुहागिन महिलाओं और कुंवारी कन्याओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इस माह में मंगला गौरी व्रत किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को विधिपूर्वक करने से सुहागिन महिलाओं का वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है और कुंवारी कन्याओं को मनचाहा वर मिलता है।
व्रत के दौरान खाने पीने का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इससे व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है। अगर आपने भी मंगला गौरी व्रत रखा है, तो ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि व्रत के दौरान क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए।
मंगला गौरी व्रत में क्या खाएं?
- मंगला गौरी व्रत के दौरान सात्विक भोजन करना चाहिए। इससे व्रत सफल होता है और सभी मुरादें पूरी होती हैं।
- इस दिन सुबह पूजा-अर्चना करने के बाद सेब, केला और पपीता समेत आदि फलों का सेवन किया जा सकता है।
- इसके अलावा दूध, दही और छाछ भी ग्रहण कर सकते हैं। एक बात का खास ध्यान रखें कि व्रत में कुछ भी खाने से पहले उसका प्रभु को भोग लगाएं। इसके बाद स्वयं ग्रहण करें।
- मंगला गौरी व्रत के समय साबूदाने की खिचड़ी या फिर खीर का भी सेवन कर सकते हैं।
- इसके अलावा कुट्टू या सिंघाड़े की पूड़ी या पराठा बनाकर ग्रहण कर सकते हैं। आलू, लौकी, कद्दू भी एक अच्छा ऑप्शन है।
- भोजन बनाने के लिए सेंधा नमक का प्रयोग करना चाहिए।
मंगला गौरी व्रत में क्या न खाएं
- ऐसा माना जाता है कि व्रत के दौरान गलत चीजों को खाने से व्रत खंडित हो सकता है। इसलिए व्रत को रखने से पहले ही इसके खान पान से जुड़े नियमों के बारे में जान लें।
- मंगला गौरी व्रत के दिन गेहूं और चावल का त्याग करना चाहिए।
- इसके अलावा तामसिक भोजन का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
- भोजन में सफेद नमक का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
- मांस, मछली, अंडे और शराब के सेवन दूर रहें।
मंगला गौरी व्रत में क्या न करें?
- व्रत के दौरान किसी से भी क्रोध और वाद-विवाद न करें। ऐसा माना जाता है कि इस गलती को करने से व्रत खंडित हो सकता है और व्रत का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होगा।
- इस व्रत के दौरान किसी को अपशब्द भी न बोलें।
- इसके अलावा इस दिन घर के बड़े-बुजुर्ग का अपमान न करें। इससे व्रत सफल नहीं होता है।
यह भी पढ़ें- क्या कुंवारी कन्याएं भी रख सकती हैं मंगला गौरी व्रत? जानिए मनचाहा वर पाने के लिए कड़े नियम
यह भी पढ़ें- सुहाग की रक्षा और पति की लंबी उम्र: ये हैं वो 5 बड़े व्रत जो हर महिला के लिए हैं खास
यह भी पढ़ें- सावन में घर लाएं तुलसी का पौधा, कोसों दूर भागेगी निगेटिविटी, सही दिशा और नियम नोट करें
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।