विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या कुंवारी कन्याएं भी रख सकती हैं मंगला गौरी व्रत? जानिए मनचाहा वर पाने के लिए कड़े नियम

Published: Tue, 04 Aug 2026 08:00 AM (IST)

मंगला गौरी व्रत सुहागिनों के साथ कुंवारी कन्याएं भी मनचाहा जीवनसाथी पाने और विवाह बाधा दूर करने के लिए रख सकती हैं। इस व्रत के दौरान वाद-विवाद, क्रोध और काले वस्त्रों से परहेज कर महादेव व मां पार्वती की कृपा प्राप्त की जा सकती है।

मंगला गौरी व्रत के नियम (Image Source: AI-Generated)

मंगला गौरी व्रत के नियम (Image Source: AI-Generated)  

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 4 अगस्त को पहला मंगला गौरी व्रत किया जा रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को करने से सुहागिन महिलाओं का वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है और पति को लंबी आयु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

इस व्रत को करने से वैवाहिक जीवन में आने वाली बाधा दूर होती है और महादेव एवं मां पार्वती की कृपा से रिश्ते में मधुरता आती है। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि मंगला गौरी व्रत को क्या कुंवारी कन्याएं भी रख सकती हैं। आइए आपको बताते हैं कि क्या कुंवारी कन्याएं भी रख सकती हैं मंगला गौरी व्रत और इस व्रत से जुड़े नियम के बारे में।

क्या कुंवारी कन्याएं रख सकती है व्रत?

जिस तरह सुहागिन महिलाएं वैवाहिक जीवन में सुख-शांति के लिए मंगला गौरी व्रत को करती हैं, तो उसी तरह से कुंवारी कन्याएं भी मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए इस व्रत को कर सकती हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को विधिपूर्वक करने से विवाह में आ रही बाधा दूर होती है और वैवाहिक जीवन सदैव खुशियों से भरा रहता है।

_mangala gauri vrat 2026  (1)

(Image Source: AI-Generated)  

मंगला गौरी व्रत के नियम

  • मंगला गौरी व्रत के दौरान किसी से वाद-विवाद नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस तरह की गलती को करने से
  • व्रत का शुभ फल प्राप्त नहीं होता है और महादेव नाराज हो सकते हैं।
  • इसके अलावा इस दिन काले रंग के कपड़े धारण नहीं करने चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है।
  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद सच्चे मन से व्रत का संकल्प लें और पूजा-अर्चना करें।
  • इस दिन मंदिर या गरीब लोगों में विशेष चीजों का दान करना चाहिए। इससे शुभ फल प्राप्त होता है।
  • व्रत के दौरान क्रोध, झूठ और वाद-विवाद से पूरी तरह दूर रहें।
  • पूजा के दौरान कथा का पाठ जरूर करना चाहिए। इससे मां पार्वती के संग महादेव की कृपा प्राप्त होती है और मनचाहा वर प्राप्त होता है।
  • इस दिन मां पार्वती को कुमकुम, हल्दी, लाल फूल, अक्षत, धूप और दीप अर्पित करना चाहिए।
  • इसके अलावा मां पार्वती को 16 श्रृंगार का सामान (लाल चुनरी, चूड़ियां, मेहंदी आदि) चीजें अर्पित करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- सावन में कब है शिवरात्रि, हरियाली तीज, नाग पंचमी और रक्षा बंधन? यहां देखें व्रत और त्योहार की पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें- सावन 2026: शिव पूजा में किस तेल का दीपक जलाना होता है शुभ? स्कंद पुराण में बताए गए हैं जरूरी नियम

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।