Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mangal Shukra Yuti 2023: मई मास के अंत में होने वाली है मंगल और शुक्र की युति, इन राशियों को होगा लाभ

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Tue, 23 May 2023 11:28 AM (IST)

    Mangal Shukra Yuti 2023 सभी ग्रह एक अवधि के बाद ग्रह गोचर करते हैं जिसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग प्रकार से पड़ता है। इस राशि परिवर्तन के कारण युति का भी निर्माण होता है जिसे ज्योतिष शास्त्र में महत्वपूर्ण माना जाता है।

    Hero Image
    Mangal-Shukra Yuti 2023: इन राशियों को मिलेगा मंगल और शुक्र की युति से लाभ।

    नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क | Mangal-Shukra Yuti 2023: ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि प्रत्येक ग्रह एक अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ता है। इन ग्रह गोचर के कारण कई प्रकार के योग, राजयोग इत्यादि का निर्माण होता है। साथ ही ग्रहों के राशि परिवर्तन से युति का भी निर्माण होता है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वैदिक पंचांग के अनुसार, साहस, शक्ति, परिश्रम आदि के कारक ग्रह वर्तमान समय में कर्क राशि में उपस्थित हैं और 1 जुलाई तक इसी में उपस्थित रहेंगे। वहीं 30 मई के दिन दैत्य गुरु शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे मंगल-शुक्र की युति का निर्माण होगा। मंगल शुक्र की युति का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा किन्तु तीन राशियां ऐसी हैं जिन्हें इस दौरान लाभ मिलने की संभावना अधिक है। आइए जानते हैं किन राशियों पर पड़ रहा है मंगल शुक्र युति का शुभ प्रभाव।

    मेष राशि

    मंगल और शुक्र की युति का शुभ प्रभाव मेष राशि के जातकों पर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इस अवधि में पदोन्नति के संकेत मिल रहे हैं और आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मुका मिलेगा। व्यापार क्षेत्र में भी उन्नति की संभावना अधिक है।

    मिथुन राशि

    शुक्र-मंगल युति से मिथुन राशि के जातकों को लाभ मिलता हुआ दिख रहा है। इस अवधि में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। यह समय किसी नए काम को शुरू करने के लिए बहुत ही उत्तम माना जा रहा है।

    कर्क राशि

    कर्क राशि राशि में ही मंगल-शुक्र की युति का निर्माण हो रहा है। ऐसे में यह इस राशि के लिए लाभदायक हो सकता है। इस अवधि में कार्यशैली में निखार आएगा, साथ कार्यक्षेत्र में अधिकारीयों को सहयोग प्राप्त होगा। इस अवधि में परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का भी मौका मिल सकता है।

    कन्या राशि

    शुक्र और मंगल की युति को कन्या राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ माना जा रहा है। इस दौरान आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के योग बन रहे हैं। इसके साथ अवधि में व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों को को भी लाभ मिलता हुआ दिख रहा है। जो लोग विवाह के लिए योग्य साथी की तलश कर रहे हैं, उन्हें इस अवधि में सफलता मिल सकती है।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।