Mangal Gochar 2023: मंगल गोचर से बन रहा है विनाशकारी योग, इन राशियों को बरतनी होगी सावधानी
Mangal Gochar 2023 ज्योतिष गणना के अनुसार 01 जुलाई को मंगल ग्रह कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं। मंगल का शनि के साथ षडाष्टक योग बनेगा जिसे ज्योतिष शास्त्र में बहुत ही अशुभ माना जाता है। आइए जानते हैं किन राशियों को रहना होगा सतर्क।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Mangal Gochar 2023, Shadashtak Yog: वैदिक ज्योतिष पंचांग के अनुसार, 01 जुलाई को मंगल ग्रह कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं। इस दौरान सभी राशियों पर मंगल गोचर का सकारात्मक व नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। बता दें कि मंगल शनि के साथ षडाष्टक योग का निर्माण कर रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को बहुत ही अशुभ माना जाता है। षडाष्टक योग के निर्माण से लोगों को आर्थिक व स्वास्थ्य के क्षेत्र में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जुलाई मास के पहले दिन बन रहे षडाष्टक योग के कारण तीन राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस दौरान सतर्क रहने वाला है। आइए जानते हैं, किन-किन राशियों को रहना होगा मंगल गोचर के दौरान सतर्क?
कर्क राशि
मंगल गोचर के कारण बन रहे षडाष्टक योग से कर्क राशि के जातकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस दौरान जातक को मानसिक या आर्थिक समस्याओं को सामना करना पड़ता है। इस दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। साथ ही इस दौरान कोई भी महत्वपूर्ण कागजात किसी को ना दें।
सिंह राशि
ज्योतिषविदों के अनुसार, सिंह राशि के जातको को मंगल गोचर के कारण सतर्क रहना होगा। इस दौरान आर्थिक क्षेत्र से जुड़े क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की जरूरत है। परिवार में पैतृक संपत्ति के कारण तनाव उत्पन्न हो सकता है। पिता के सेहत की सावधानी बरतें।
धनु राशि
षडाष्टक योग के कारण धनु राशि के जातकों को कुछ सतर्कता बरतने की जरूरत है। इस अवधि में बड़े आर्थिक लेन-देन या निवेश से बचें। साथ ही स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। इस दौरान गले और मुंह से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विषसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।