Malmas 2023: मलमास में इन राशियों पर बरसेगी कृपा, मिलेगा धन और आय के क्षेत्र में लाभ
Malmas 2023 मलमास की शुरुआत हो चुकि है। इसे अधिक मास या पुरुषोत्तम मास के नाम से भी जाना जाता है। इस मास में देवी-देवताओं की उपासना का विशेष महत्व है। बता दें कि इस वर्ष अधिक मास का ज्योतिष दृष्टिकोण से भी बहुत अधिक महत्व है। अधिक मास ग्रह-नक्षत्रों का विशेष संयोग बन रहा है। जिससे लक्ष्मी नारायाण योग का निर्माण हो रहा है।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क । Malmas 2023, Lakshmi Narayan Yog: हिन्दू धर्म में अधिकमास या मलमास का विशेष महत्व है। इसे पुरुषोत्तम मास के नाम से भी जाना जाता है। अधिक मास में देवी-देवताओं की उपासना, पवित्र स्नान और दान का विशेष महत्व है। अधिकमास की अवधि में भगवान विष्णु क्षीरसागर में विश्राम करते हैं। बता दें कि इस वर्ष अधिक मास के कारण श्रावण मास भी 2 माह का होगा। इस विशेष मास का न केवल अध्यात्मिक महत्व है, बल्कि ज्योतिषीय दृष्टि से भी इस मास को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बता दें कि अधिक में ग्रह एवं नक्षत्रों में होने वाले परिवर्तन से कई प्रकार के योग का निर्माण हो रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ेगा। वहीं इस दौरान लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में बहुत ही शुभ माना गया है। इस दौरान 3 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। आइए जानते हैं-
वृषभ राशि
मलमास में वृषभ राशि के जातकों की सभी इच्छाएं पूर्ण होने के संकेत मिल रहे हैं। साथ ही कार्यक्षेत्र में बड़े परिवर्तन हो सकते हैं, जिससे लाभ प्राप्त होगा। इसके साथ चल या अचल संपत्ति की खरीदारी इस दौरान कर सकते हैं। आय में वृद्धि के भी संकेत मिल रहे हैं। इस दौरान भाग्य का साथ मिलेगा।
Padmini Ekadashi 2023: अधिक मास में पद्मिनी एकादशी व्रत कब? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
सिंह राशि
सिंह राशि को मलमास सुबह माना जा रहा है। इस अवधि में आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और पैतृक व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। आपका स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा। जो लोग विवाह के लिए योग्य साथी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें इस अवधि में सफलता मिल सकती है। साथ ही आय में वृद्धि के भी योग बन रहे हैं।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए मलमास की अवधि बहुत ही फलदाई साबित होगी। इस दौरान आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं, साथ ही आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। धर्म-कर्म में भी रूचि बढ़ेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों के लिए यह समय बहुत ही फलदाई साबित होगा। इस अवधि में प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
Lord Shiva: कठोर तपस्या के दौरान भगवान शिव ने यूं ली थी माता पार्वती की परीक्षा, जानिए पौराणिक कथा
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।