Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर राशि अनुसार करें भगवान शिव का अभिषेक, हर दुख से मिलेगी मुक्ति
ज्योतिषियों की मानें तो शिववास योग में शिव-शक्ति (Makar Sankranti 2025) की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इस शुभ अवसर पर मंदिरों में भगवान शिव की विशेष पूजा की जाएगी। मकर संक्रांति के दिन बड़ी संख्या में साधक गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, मंगलवार 14 जनवरी को मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2025) है। यह पर्व हर साल सूर्य देव के मकर राशि में गोचर करने वाली तिथि पर मनाया जाता है। इस साल 14 जनवरी को सुबह 09 बजकर 03 मिनट पर सूर्य देव मकर राशि में गोचर करेंगे। इस शुभ अवसर पर मकर संक्रांति मनाई जाएगी।
ज्योतिषियों की मानें तो मकर संक्रांति पर दुर्लभ शिववास योग समेत पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इन योग में भगवान शिव का अभिषेक एवं पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होगी। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख एवं संकट दूर हो जाएंगे। अगर आप भी भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं, तो मकर संक्रांति पर राशि अनुसार अभिषेक (Makar Sankranti Shiva Puja Vidhi) करें।
यह भी पढ़ें: 14 या 15 जनवरी, कब है मकर संक्रांति? एक क्लिक में नोट करें डेट एवं शुभ मुहूर्त
राशि अनुसार अभिषेक (Lord Shiva Abhishek)
- मेष राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन गंगाजल में शहद मिलाकर देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
- वृषभ राशि के जातक मकर संक्रांति पर गंगाजल में सफेद तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
- मिथुन राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें।
- कर्क राशि के जातक महादेव की कृपा पाने के लिए दूध में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
- सिंह राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन गंगाजल में शहद और गुड़ मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
- कन्या राशि के जातक मकर संक्रांति पर गंगाजल में भांग के पत्ते मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
- तुला राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन दही और पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें।
- वृश्चिक राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन गंगाजल में गुड़ मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
- धनु राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन गाय के कच्चे दूध से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
- मकर राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
- कुंभ राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन गंगाजल में साबुत उड़द और काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
- मीन राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन दूध में दूर्वा और मदार के पत्ते मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
यह भी पढ़ें: मकर संक्रांति के दिन सोने की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत, बरसेगी हनुमान जी की कृपा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।