Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर इन कार्यों से क्रोधित हो जाते हैं सूर्य देव, जान लें कुछ विशेष नियम

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Sun, 08 Jan 2023 12:00 PM (IST)

    Makar Sankranti 2023 हिन्दू धर्म में मकर संक्रांति पर्व का विशेष महत्व है। इस पवित्र स्नान एवं सूर्य देव की की पूजा का विधान है। पंचांग के अनुसार इस पर्व को माघ मास में यह पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

    Hero Image
    Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर जरूर करें इन नियमों का पालन।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Makar Sankranti 2023 Niyam: ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जब सूर्यदेव एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करती है तो उस क्रिया को संक्रांति के नाम से जाना जाता है। इन सब में मकर संक्रांति को सबसे विशेष माना जाता है। इस दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार यहां पर्व 15 जनवरी 2023 के दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। बता दें कि मकर संक्रांति के दिन स्नान एवं दान का विशेष महत्व है। साथ इस विशेष दिन पर सूर्य देव की पूजा करने से सभी प्रकार के कष्टों का निवारण होता है। मान्यता है कि सूर्य देव की पूजा से मान-सम्मान, धन एवं ऐश्वर्य में वृद्धि होती है। शास्त्रों में मकर संक्रांति के संदर्भ में कुछ विशेष नियमों को बताया गया है, जिनका पालन करना व्यक्ति के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। आइए जानते हैं मकर संक्रांति के दिन क्या करें और क्या नहीं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मकर संक्रांति पर करें यह काम

    • शास्त्रों में बताया गया है कि मकर संक्रांति के दिन सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सूर्य देव की पूजा करना व्यक्ति के लिए बहुत ही लाभदायक साबित होता है। इसलिए सूर्योदय के समय अर्घ्य जरूर दें।

  • इस विशेष दिन पर दान का भी विशेष महत्व है। इसलिए मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी तिल एवं गुड़ का दान जरूरतमंदों में करें। ऐसा करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।

  • इस दिन तर्पण इत्यादि का भी विशेष महत्व है। इसलिए मकर संक्रांति के दिन घर में ही तर्पण करें और पूर्वजों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करें। ऐसा करने से पितृ दोष भी दूर हो जाता है।

  • संभव हो तो पवित्र नदी में स्नान जरूर करें। ऐसा करने से समस्त पापों से मुक्ति मिलती है और मृत्यु के उपरांत मोक्ष की प्राप्ति होती है। अगर ऐसा ना कर पाएं तो घर में ही नहाते समय पानी में गंगाजल के कुछ बूंद मिला लें।

  • मकर संक्रांति पर ना करें यह कार्य

    • शास्त्रों में बताया गया है कि मकर संक्रांति के दिन व्यक्ति को कुछ कार्य करने से बचना चाहिए। इनमें सबसे महत्वपूर्ण यह है कि इस दिन तामसिक भोजन का सेवन न करें। साथ ही मांस, मदिरा इत्यादि भी न ग्रहण करें।

  • मकर संक्रांति के दिन रात के समय बासी खाना ग्रहण करने से परहेज करें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा व्यक्ति पर हावी हो जाती है और व्यक्ति उग्र स्वभाव का बन जाता है।

  • इस विशेष दिन पर किसी भी गरीब या असहाय व्यक्ति का अनादर न करें। ऐसा करना आपके लिए खतरानक सबित हो सकता है। शास्त्रों में इसे पाप की श्रेणी में रखा गया है।

  • इस दिन अपशब्द या वाद विवाद से बचना चाहिए। कोई व्यक्ति यदि घर पर भिक्षा के लिए आता है तो उसे खाली हाथ बिल्कुल नहीं लौटाना चाहिए।

  • यह भी पढ़ें: Makar Sankranti 2023: 14 या 15 जनवरी कब है मकर संक्रांति? जानिए सही तिथि

    यह भी पढ़ें: Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर ऐसे करें सूर्यदेव की पूजा, मान-सम्मान के साथ होगी तरक्की

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

    comedy show banner
    comedy show banner