Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर इन 6 तरीकों से करें तिल का इस्तेमाल, धन-वैभव साथ पाएं अच्छी सेहत

    By Shivani SinghEdited By: Shivani Singh
    Updated: Sun, 15 Jan 2023 09:04 AM (IST)

    Makar Sankranti 2023 मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्य को अर्घ्य देते समय तिल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा मकर संक्रांति के दिन तिल संबंधी कुछ काम करके सोए हुए भाग्य को भी जगा सकते हैं।

    Hero Image
    Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर इन 6 तरीकों से करें तिल का इस्तेमाल, अच्छे स्वास्थ्य के साथ पाएं धन-वैभव

    नई दिल्ली, Makar Sankranti 2023:  मकर संक्रांति को खिचड़ी, पोंगल, उत्तरायण जैसे कई नामों से जाना जाता है। इस दिन भगवान सूर्य और विष्णु जी की विधिवत पूजा करने का विधान है। इस दिन तिल-गुड़ का दान करना और सेवन करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा मकर संक्रांति के दिन तिल से कुछ खास उपाय करके जीवन में खुशियां ही खुशियां पा सकते हैं। आइए जानते हैं, इन उपायों के बारे में...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मकर संक्रांति पर तिल से करें ये 6 काम

    विष्णु धर्मसूत्र के अनुसार, पितरों का आत्मा शांति के साथ अच्छे स्वास्थ्य और घर में खुशियां लाने के लिए मकर संक्रांति में इस तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

    तिल से स्नान

    मकर संक्रांति के दिन स्नान वाले पानी में थोड़े से तिल डाल लें। इस पानी से नहाने से ग्रह दोष से निजात मिल जाएगी।

    तिल का दान

    मकर संक्रांति के दिन तिल का दान करना शुभ माना जाता है। एक पौराणिक कथा के अनुसार, शनिदेव से अपने क्रोधित पिता सूर्य देव को शांत करने के लिए काले तिल का इस्तेमाल किया था। ऐसे में सूर्यदेव ने प्रसन्न होकर उन्हें आशीर्वाद देते हुए कहा था कि वह जब मकर राशि में आएंगे, तो पूजा में तिल का इस्तेमाल करने से शनि दोष से मुक्ति मिल जाएगी। इसलिए मकर संक्रांति के दिन तिल का दान करना शुभ माना जाता है।

    तिल से बना भोजन

    मकर संक्रांति के दिन तिल और गुड़ से बने लड्डू खाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा आप चाहे, तो खाने में भी थोड़ा सा तिल डाल सकते हैं।

    जल में तिल अर्पित करना

    नजर दोष से बचने के साथ अच्छे स्वास्थ्य के लिए काले तिल लेकर अपने ऊपर से उतारकर जल में प्रवाहित कर दें।

    तिल से दें आहुति

    मकर संक्रांति के दिन विधिवत पूजा करने के साथ हवन जरूर करें। इसके साथ ही हवन में तिल से आहुति जरूर दें। ऐसा करने से दुर्भाग्य से छुटकारा मिल जाएगा।

    तिल का उबटन

    शास्त्रों के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन तिल के उबटन को लगाकर स्नान करना चाहिए। इसके बाद उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने रोग, दोष और भय से छुटकारा मिल जाता है और सूर्यदेव की कृपा से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।